जिला नीमकाथाना के नवनियुक्त सीएमएचओ डॉ राजेंद्र यादव का पैतृक गांव सिरोही में नागरिक अभिनंदन किया
जिला नीमकाथाना के नवनियुक्त सीएमएचओ डॉ राजेंद्र यादव का पैतृक गांव सिरोही में नागरिक अभिनंदन किया
पाटन।(कृष्ण कुमार सैनी धांधेला):- नवगठित जिला नीमकाथाना के प्रथम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेन्द्र यादव का उनके पैतृक गाँव सिरोही में ग्रामीणों द्वारा नागरिक अभिनन्दन समारोह आयोजित कर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ जे.पी.यादव सेवानिवृत सयुंक्त निदेशक पशुपालन, संरक्षक ज्ञानोदय सी.सै. स्कूल सिरोही के द्वारा डॉ राजेन्द्र यादव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नीमकाथाना, डॉ अशोक यादव ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ गुमान सिंह यादव, डॉ संजय यादव, डॉ वी पी यादव, डॉ धर्मेंद्र यादव, डॉ सुनील यादव, घनश्याम यादव नर्सिंग ऑफिसर, रोहित यादव बैंक मैनेजर झाड़ली, यतेंद्र कुमार गौतम बैंक मैनेजर सिरोही, विक्रम यादव व्यस्थापक सहकारी समिति सिरोही आदि का माला व साफा पहनाकर तथा शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट मनीष यादव, हरसहाय बुडानिया, भगवान सहाय कस्वां, हरसहाय सेवग, बृज मोहन, रिछपाल, हरि राम, रोहिताश, सुभाष,रमेश यादव, इंद्राज, सुवा लाल, प्रेम प्रकाश, हीरालाल, छाजु राम, सुरेश, नरेश यादव,शीश राम यादव, बंशीधर यादव, गजानंद लाटा, इंद्राज गैनण, भानी राम सैनी, राजेन्द्र यादव प्रधान प्रतिनिधि, रंधाव सिंह, राम नरेश यादव, विजय कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह तोमर, संजय शास्त्री, गोपी राम वर्मा आदि सहित ग्राम सिरोही के सर्वसमाज के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया| कार्यक्रम का आयोजन ज्ञानोदय सी.सै. स्कूल में किया गया। मंच का संचालन दीप सिंह यादव प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें