ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा
पाटन।(कृष्ण कुमार सैनी धांधेला):- स्टेट हाईवे 37 सी पाटन- डाबला- गांवली हाईवे सड़क पर इन दिनों चेजा पत्थर, क्रेशर गिट्टी, सिलिका सैंड से भरे हुए ओवर लोड वाहन चल रहे हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। इन ओवरलोड वाहनों से सड़कों पर रोड़ी, पत्थर गिरते रहते हैं जिससे आमजन भय के साए में जीने को मजबूर है, दूसरी ओर ओवरलोड वाहन बहुत तेज गति से चलते हैं तथा आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है जिसको लेकर ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। हेम सिंह किशोरपुरा ने बताया की कभी-कभी तो ओवरलोड वाहन मकानों में एवं खेतों में घुस जाते हैं जिस कारण बड़ी दुर्घटनाएं होने से बच जाती है। समय रहते अगर इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो इस रोड पर गंभीर घटनाएं घट सकती हैं। ज्ञापन देने वालों में धर्मेंद्र सिंह, अंकित, विक्रम, रवि, भारत शामिल रहे।
