समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन किया

 समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन किया


पाटन(के के धांधेला):-समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरजानंद यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों का गठन कर प्रथम सूची जारी की है। जिसमें ऋतुराज शर्मा एवं नन्नू खां को प्रदेश उपाध्यक्ष, विनोद कुमार एडवोकेट को प्रदेश मुख्य महासचिव एवं उमा प्रताप सिंह को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। वही शैलेंद्र अवस्थी को प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं हेमेंद्र गर्ग को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। कमलेश तिवाड़ी, भवरू खां, जगदीश कांकरेलिया, रमेश चंद यादव, हेमंत कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, यादव कुमार सोनी, रामरतन यादव, एहसान अली, गिर्राज प्रसाद शर्मा, समय सिंह चौधरी को प्रदेश सचिव तथा महेंद्र कुमार बंजारा, जगदीश पटेल, शिशुपाल मीणा, दिनेश मालवीय, उदय कुमार, रमाशंकर खरारी, सुरेंद्र भार्गव, व कंचन लाल मीणा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। श्रीमती वंदना यादव को समाजवादी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष, मनमोहन मीणा एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, देशराज यादव युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष, उदय सिंह धाकड़ को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष तथा आफताब खां को अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग