जिलाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख ने लगाए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प*


 *जिलाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख ने लगाए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प*


सुभाष तिवारी लखनऊ


पट्टी। 

पट्टी ब्लॉक प्रांगण में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा के साथ ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार सिंह (पप्पू सिंह) व बीडीओ मधुकर शुक्ला ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। कहा कि आज इस बात की आवश्यकता है कि सभी लोग पांच-पांच पेड़ लगाएं तथा इनका अपने बाल बच्चों की भांति देखभाल करें।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने हरिओम मिश्र ने कहा कि पेड़-पौधे, जंगल-झाड़ है तभी मानव जीवन है। वर्ना इसकी परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। समय रहते हम लोगों को सचेत होने की आवश्यकता है। ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार सिंह (पप्पू सिंह) ने कहा कि पौधे लगाने व संरक्षण की दिशा में पहल जरूरी है। पेड़ पौधे को काटे नहीं बल्कि इन्हें लगाएं और इनका संरक्षण करें। बीडीओ मधुकर शुक्ला ने कहा कि पेड़ पौधे से पर्यावरण को भी संरक्षण मिलता है। अंतत: इसका लाभ हमें ही होता है। इसलिए पेड़-पौधे का होना परम आवश्यक है। एडीओ पंचायत धनंजय सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, प्रधान राम आसरे शुक्ल,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला संयोजक सदस्य रामचरित्र वर्मा, प्रधान विनोद मिश्र, सेक्रेटरी ध्रुव जायसवाल, लाखन सिंह बबलू पांडेय, प्रधान अमित सिंह दादा, आनंद शुक्ला, संजू शर्मा, ओम प्रकाश पांडे, आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग