*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ईकाई कुशलगढ़ द्वारा बांसवाड़ा के आनंदपुरी के चौथमाल गांव के एमबीबीएस विद्यार्थी हनीमेश खांट के हत्यारों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करवाने को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्य मंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा

 *अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ईकाई कुशलगढ़ द्वारा बांसवाड़ा के आनंदपुरी के चौथमाल गांव के एमबीबीएस विद्यार्थी हनीमेश खांट के हत्यारों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करवाने को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्य मंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा


जिला सह संयोजक कान्तिलाल गरासिया ने बताया है कि सीकर के कल्याण मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत मेडिकल विद्यार्थी हनीमेश खाट की हत्या कर संदिग्ध अवस्था में डाल दिया गया साथ ही विद्यार्थियों के कमरों में सीसीटीवी कैमरे बंद होना और जनजाति क्षेत्र से होने के कारण भी सहपाठियों में ऊंच नीच के भाव होने के कारण संदेह व्यक्त किया जा सकता है जनजाति क्षेत्र से होनहार विद्यार्थी हनीमेश की इस प्रकार से हत्या से विद्यार्थियों में भारी आक्रोश एवम् भविष्य को लेकर सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं साथ ही क्षेत्र के आमजन समाज में भी काफी आक्रोश है समय रहते सरकार आरोपियों को गिरफ्तार न कर कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं करती है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् प्रदर्शन करेगी उक्त घटना की राज्य सरकार उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करें साथ ही सम्बन्धित मेडिकल संस्थान के विरुद्ध भी कानूनी कार्यवाही करने को लेकर को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर तहसील संयोजक प्रकाश मई डा, सह संयोजक भूपेंद्र पड़वाल, नगर मंत्री आयुष पिठाया, कॉलेज ईकाई अध्यक्ष अश्वीन डामोर, अमन, हितेष डामोर आदि कार्यकर्ता मोजूद थे।*

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी