लक्ष्मणगढ़ नगर के खेल शिरोमणि सांवरमल शर्मा का हुआ नागरिक अभिनंदन*
*लोकसभा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़, राजस्थान ब्राह्मण महासभा, राम नारायण रुइया शेखावाटी स्पोर्ट्स एकेडमी, नरसिंह भगवान मंदिर के द्वारा खेल शिरोमणि सांवरमल शर्मा (थावंरमल शर्मा) का किया गया सम्मान*
*लक्ष्मणगढ़ नगर के खेल शिरोमणि सांवरमल शर्मा का हुआ नागरिक अभिनंदन*
*लक्ष्मणगढ़* आज 28 मई 2023 को *लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़, राजस्थान ब्राह्मण महासभा, राम नारायण रुइया शेखावाटी स्पोर्ट्स एकेडमी रामगढ़, नरसिंह भगवान मंदिर, जांगिड़ समाज के संयुक्त तत्वाधान में लक्ष्मणगढ़ खेल शिरोमणि सांवरमल शर्मा (थावंरमल शर्मा) का लाल कुआं दुर्गा पूजा के पास सुभाष जोशी की दुकान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया इस कार्यक्रम में ट्रस्ट का दुपट्टा माला श्री रामचरितमानस सरल गीता पुस्तक एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया* व *राजस्थान ब्राहमण महासभा के द्वारा भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर के स्वागत अभिनंदन किया गया* आज एक खेल जगत की खास शख्सियत नगर शिरोमणि सांवरमल शर्मा (थावरमल शर्मा) का उनके शिष्यों एवं नगर वासियों के द्वारा जुलूस के रूप में देव दर्शन कार्यक्रम एवं नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया जुलूस पक्की प्याऊ गोपीनाथ जी के मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से होते हुए लाल कुआं दुर्गा पूजा रघुनाथ जी का बड़ा मंदिर चौपड़ बाजार मुरली मनोहर जी का मंदिर होते हुए परशुराम सर्किल पर समापन होगा परशुराम सर्किल पर ही विशाल अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया जिसमें नगर की अनेक संस्थाओं द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन किया गया इस कार्यक्रम में लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट संभाग प्रभारी मनोज शर्मा, संरक्षक सुभाष जोशी, दीनदयाल जोशी, यादव शास्त्री, प्रकाश पासोरिया, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, कमल कुमावत, रमेश छिंछासवाला, अमित सोनी, लोकित दहिया, रोहित दहिया, शिक्षक संजय जोशी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अशोक पुजारी, जिला प्रतिनिधि प्रदीप चोटिया, आत्माराम चोटिया, वेद प्रकाश वैद्य, जयप्रकाश सरावगी, चौथमल जांगिड़, पवन चौमाल, रौनक जोशी, सहित नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें