महंगाई राहत शिविर में उमड़ रही लोगों की भीड़ गहलोत सरकार की वापसी का स्पष्ट संकेत :- जोशी

 महंगाई राहत शिविर में उमड़ रही लोगों की भीड़ गहलोत सरकार की वापसी का स्पष्ट संकेत :- जोशी



आबूरोड। राजस्थान सरकार के निर्देश पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी कृषि क्रय विक्रय सहकारी समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र सैनी, पूर्व वार्डपंच रणवीर सिंह राठौड़, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाजी वजीर पठान नूर मोहम्मद आदि ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लगे कैंपों में पहुंचकर आम जनता को फॉर्म भर और जानकारी देकर राहत कार्यों में मदद कर राहत पहुंचाई इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष जोशी ने कहा कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दूरदर्शी सोच से आमजन को राहत पहुंचाने के लिए शुरू किए गए महंगाई राहत शिविर मैं उमड़ रही भीड़ से स्पष्ट है कि गहलोत सरकार एक बार पुनः सत्ता में वापसी करेगीमहंगाई राहत कैंप व प्रशासन शहरों के संग एवं प्रशासन गांव के संग अभियान मैं चनार गांव मैं लगे कैंप में भी नगर अध्यक्ष जोशी की अगुवाई में सहकारी समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र सैनी हाजी वजीर पठान रणवीर सिंह राठौड़ नूर मोहम्मद पार्षद सुनील खोत अजली जोशी नीलोफर बानो और सुमित जोशी ने अपनी सेवाएं देकर उपस्थित आमजन को जागरूक किया कि किस प्रकार राज्य की गहलोत सरकार आपको घर बैठे अधिक से अधिक लाभ व राहत पहुंचाना चाहती है और गहलोत सरकार की सबसे महत्वपूर्ण 10 योजनाओं का लाभ मिल सके राजस्थान सरकार के ओर से नियुक्त जिले के शिविर प्रभारी केवल चंद गूलेछा के चानार कैंप में पहुंचने पर कांग्रेस जनप्रतिनिधिओ और पार्षद ने अध्यक्ष अमित जोशी की अगुवाई में सफा माला पहना कर स्वागत करते हुए

अवगत कराया कि सरकार की मंशा के विपरीत शहरी क्षेत्र की नगर पालिका आबूरोड में रोजाना कैंप आयोजित नहीं हो रहे हैं जिससे आमजन को राहत नहीं मिल पा रही है जबकि सरकार के निर्देश हैं की शहर में प्रत्येक वार्ड में रोजाना शिविर का आयोजन किया जाए प्रभारी ने मौके पर से ही अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश देकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए और गुलेछा ने कहा की बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली और मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली जना कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क मुख्यमंत्री निशुल्क अपूर्ण फूड पैकेट योजना के खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रत्येक माह निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट सहित के 10 योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर प्रधान लीलाराम गरासिया, उपप्रधान ललित सिंह सांखला नगर अध्यक्ष अमित जोशी, सहकारी समिति उपाध्यक्ष राजेंद्र सैनी, पूर्व वार्ड पंच रणवीर सिंह हाजी वजीर खान पार्षद सुमित जोशी नीलोफर बानो अजली जोशी सुनील खोत सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी