नीमकाथाना जिला बनने पर विधायक सुरेश मोदी का भव्य स्वागत हुआ
नीमकाथाना जिला बनने पर विधायक सुरेश मोदी का भव्य स्वागत हुआ
पाटन।(के के धांधेला):-रविवार को विधायक सुरेश मोदी का हसामपुर बॉर्डर से नीमकाथाना तक नीमकाथाना एवं पाटन वाटी की जनता
ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने विधायक सुरेश मोदी को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग विगत पांच दशकों से चली आ रही थी, जिसे विधायक सुरेश मोदी ने अपने अथक प्रयासों से पूरी करते हुए नीमकाथाना की जनता को एक बहुत बड़ा तौहफा दिया है। विधायक मोदी का जगह-जगह हुआ स्वागत
विधायक मोदी जयपुर से नीमकाथाना आते समय मोदी का नीमकाथाना के बार्डर पर बसे गांव हसामपुर, पाटन, डोकन, रायपुर मोड़, भराला मोड़, माहवा बाईपास, गांवड़ी बाईपास, भूदोली बाईपास, सिरोही, औघोगिक क्षेत्र मे जोरदार स्वागत किया गया। विधायक मोदी नीमकाथाना पहुंचने पर पूर्व विधायक स्व. कपिल देव मोदी की प्रतिमा पर माला अर्पण कर रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। रामलीला मैदान पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत कर एक धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया, जंहा पर सभी संगठन के लोगो ने साफा व माल्यर्पण कर विधायक मोदी का स्वागत किया।
इस मौके पर विधायक मोदी ने नीमकाथाना को जिला बनाने के संघर्ष में अपना बलिदान देने वाले स्व. श्री ओमप्रकाश सांई की पत्नि को शॉल ओढाकर स्वागत किया और कहा की नीमकाथाना को जिला बनाने के लिए स्व. ओमप्रकाश सांई ने 330 दिन तक भूख हडताल की थी।
सुरेश मोदी ने सभी क्षेत्रवायीयों से जिला नीमकाथाना जिन्दाबाद जिन्दाबाद के नारे लगवाकर कहा कि आज 50 वर्षो बाद यह शुभ अवसर आया है कि नीमकाथाना के पहले जिला लगेगा तथा नीमकाथाना जिला के नाम से जाना जाएगा। वर्षो से जिला बनाने की जो मांग चली आ रही वह मांग आज पूरी हुई है। जिला बनाने की मांग सर्व प्रथम स्व. कपिल देव मोदी ने की थी बाद में यह मांग लगतार उठती रही। विधायक बनने के बाद हमने भी इस बारे में मुख्यमंत्री से बात की उन्होंने हमारी बात को स्वीकार किया और हमें एक बहुत बड़ी सौगात दी। इसके लिए नीमकाथाना की जनता राजस्थान के मुखिया अशोक गहलोत व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त करती है की उन्होंने नीमकाथाना की जनता की पीड़ा को सुनते हुए नीमकाथाना को जिला घोषित किया। हम श्रीमाधोपुर विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा व खेतड़ी विधायक जितेन्द्र सिंह का भी नीमकाथाना को जिला बनाने में सहयोग देने पर आभार व्यक्त करते हैं। मोदी ने पदयात्रियों का भी आभार जताया जो 9 दिनो तक 135 किमी जिला बनाओं रैली में पैदल चले थे। पूर्व संभागीय आयुक्त के.एल. मीणा और प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमारे हौसले को बुलंद रखा। नीमकाथाना जिला बनने से विकास की रफ्तार ओर तेज गति से हागी। विधायक मोदी के मीडिया प्रभारी नरेश टेलर और सोशल मीडिया प्रभारी राकेश नटवाडिया सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने पर लोगों ने उनको भी माला पहना कर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में पूर्व संभागीय आयुक्त के.एल. मीणा, पूर्व प्रधान एवं पीसीसी सदस्य कान्ता प्रसाद शर्मा, नीमकाथाना ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल आडतिया, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष मालाराम वर्मा, नगर अध्यक्ष बलवीर यादव, पूर्व चैयरमैन त्रिलोक दिवान, न.पा. उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया, गणेश मोदी, पीसीसी सदस्य सुमित मोदी कमला मोदी महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष सरोज सैनी, सभी पं.स. सदस्य, सभी सरपंचगण, सभी पार्षदगण सहित हजारों की तादाद में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें