गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलने की मांग को लेकर भारत भ्रमण पर निकले शिवराज सिंह का किया स्वागत*
*गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलने की मांग को लेकर भारत भ्रमण पर निकले शिवराज सिंह का किया स्वागत*
लक्ष्मणगढ। लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ द्वारा आज गाय माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए पूरे भारतवर्ष पर पैदल भ्रमण कर रहे शिवराज सिंह शेखावत का कस्बे के पूर्णनाथ जी आश्रम में स्वागत अभिनंदन किया गया। आश्रम के महंत स्मृतिनाथ जी महाराज, विकास नाथ महाराज व रविनाथ महाराज के सानिध्य में शेखावत का माला पहनाकर, दुपट्टा पहनाकर, श्रीरामचरितमानस व सरल गीता पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा, संरक्षक दीनदयाल जोशी, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, सुनील कुमार माली, पार्षद विष्णु शर्मा, पवन शर्मा निर्मल, हरिराम प्रजापत, लालचंद सोनी, मुरारीलाल वेदी व विष्णु कुमावत आदि उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें