नीमकाथाना को जिला बनाने पर विधायक सुरेश मोदी का होगा भव्य स्वागत
नीमकाथाना को जिला बनाने पर विधायक सुरेश मोदी का होगा भव्य स्वागत
पाटन। (के के धांधेला):-
नीमकाथाना को सबसे बड़ी जिले की सौगात मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों द्वारा विधायक सुरेश मोदी का भव्य स्वागत करेंगे। विधायक सुरेश मोदी प्रातः 9.00 बजे जयपुर से चलकर हसामपुर बॉर्डर पहुंचेगे। हसामपुर बॉर्डर से सेकंडों कार्यकर्ता जुलूस के साथ पाटन स्टैण्ड, डोकन, रायपुर पाटन, माहवा बाईपास होते हुए, गांवड़ी बाईपास से सिरोही होते हुए कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। मोदी को औघोगिक क्षेत्र नीमकाथाना से रामलीला मैदान तक कार्यकर्ता रैली निकालकर 12.00 बजे रामलीला मैदान पहुंचेंगे जहां मोदी एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता सभा को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक पहुंचने की अपील कर रहे हैं।
विधायक सुरेश मोदी के आदेशों पर शनिवार को दर्जनों कार्यकर्ता नीमकाथाना को जिला बनाने के लिए संघर्ष व आंदोलन करने वाले आदरणीय स्व. ओमप्रकाश साईं के गांव पुरानाबास में पहुंचकर उनको पुष्प अर्पित करते हुए उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संतोष देवी को शॉल ओढ़ाकर व उनके पुत्र मोहन साईं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की।स्वर्गीय साईं के परिजनों से मिलने वाले नीमकाथाना सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेश खैरवा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर खैरवा, कांग्रेस नेता श्रवण अग्रवाल गुहाला, दीपेन्द्र दीवाच,मण्डल अध्यक्ष अनिल काजला, शहर मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद महराणिया, देवेंद्र बिजारनीया, सेवादल जिला उपाध्यक्ष नरेश टेलर,राजवीर जाखड़ आदि थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें