उदयपुरवाटी पुलिस थाने के सामने पच्चीस से अधिक वाहनों के कटे चालान

 उदयपुरवाटी पुलिस थाने के सामने पच्चीस से अधिक वाहनों के कटे चालान



उदयपुरवाटी, पुलिस थाने की कर्मचारियों ने लगभग 25 दुपहिया वाहनों के चालान काटे तथा कई दुपहिया वाहनों को जब्त भी किया गया। एएसआई सतवीर सिंह ने बताया है कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार दुपहिया वाहनों के चालान काटे गए हैं। जिन वाहन चालकों के पास कागजात नहीं थे, उनको जब्त भी किया गया। साथ ही लोगों को समझाइश की गई की दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। जिससे दुर्घटना से जान बचाई जा सकती है। जो दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग नहीं करते हैं। इसकी वजह से दुर्घटना के समय उनके सिर पर अधिक चोट लगने से मौत भी हो जाती है। आमजन से अपिल हुए दुपहिया वाहन चालकों को समझाइश के साथ साथ चालान भी काटे गए। इस दौरान पुलिस की महिला कांस्टेबल कौशल्या की अहम भूमिका रही है। उन्होंने दुपहिया वाहनों को हेलमेट लगाकर जान कैसे बचाई जा सकती है। यह जानकारी देते हुए दुपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं कांस्टेबल बुद्धराम सैनी, रामनिवास सैनी, थानेश्वर सहित पुलिस का जाप्ते‌ ने दुपहिया वाहन चालको के चालन काटे। पुलिस थाने के एएसआई सतवीर सिंह का कहना है कि यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग