गाय हमारी राष्ट्र माता,गाय हमारी भाग्य विधाता,गो मूत्र में गंगा और गोबर में लक्ष्मी का वास होता है:धर्मपाल सिंह*
*गाय हमारी राष्ट्र माता,गाय हमारी भाग्य विधाता,गो मूत्र में गंगा और गोबर में लक्ष्मी का वास होता है:धर्मपाल सिंह*
सुभाष तिवारी लखनऊ
संभल।उत्तर प्रदेश संभल में आयोजित एक कार्यक्रम में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि गाय के मूत्र में गंगा बसती है,उसके गोबर में लक्ष्मी का वास होता है।गाय हमारी राष्ट्र माता और भाग्य विधाता है।जहां गो पालन होता है। उस जगह पर हमेशा खुशहाली रहती है।
बता दें कि मंत्री धर्मपाल सिंह का यह बयान तब सामने आया जब भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने लोगों से 14 फरवरी को काउ हग डे मनाने की अपील की है।धर्मपाल सिंह ने काउ हग डे मनाने का भी समर्थन किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें