08 मिनट तक मुख्यमंत्री पूराना बजट पढ़ते रहे, यह प्रदेशवासियों के साथ मजाक :- कसाना
08 मिनट तक मुख्यमंत्री पूराना बजट पढ़ते रहे, यह प्रदेशवासियों के साथ मजाक :- कसाना
पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने दी राज्य बजट पर प्रतिक्रिया
कहा :- जिले के नाम पर कोटपूतलीवासियों का मजाक बनाया जा रहा है
कोटपूतली, 10 फरवरी 2023
क्षेत्र के पूर्व विधायक, राज्य सरकार में संसदीय सचिव रहे आरएलपी के प्रदेश महामंत्री रामस्वरूप कसाना ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रस्तुत कांग्रेस कार्यकाल के अन्तिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 08 मिनट तक मुख्यमंत्री पूराना बजट पढ़ते रहे, यह राजस्थान की जनता के साथ मजाक है। इससे स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री गहलोत व राज्य सरकार प्रदेश की जनता केे हित को लेकर कितनी संजिदा है। महज चुनावी राजनीति को ध्यान में रखते हुए बनाये गये इस बजट में विकास का कोई विजन नहीं है। बजट में युवा, महिला व किसानों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। पिछले बजट की योजनायें पुरी नहीं हुई है। वहीं कृषि बजट के नाम पर छला गया है। अभी तक किसानों के मन में दो लाख रूपयों तक का कर्ज माफ पूरा ना करने की कसक है। वहीं कसाना ने कहा कि जिले के नाम पर कोटपूतलीवासियों का तारिख पर तारिख देकर लगातार मजाक बनाया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें