हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत विधायक सुरेश मोदी द्वारा की गई

 हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत विधायक सुरेश मोदी द्वारा की गई


पाटन (के के धांधेला):-

विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम पंचायत चला में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत विधायक सुरेश मोदी, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा प्रभारी केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनिता गठाला, संगठन प्रभारी विशाल जांगिड़ की उपस्थिति में पैदल मार्च निकालकर कर इस कार्यक्रम शुरूआत की। इसके माध्यम से कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को आगे बढ़ाएगी और आगामी चुनावों को लेकर भी कांग्रेस लोगो तक अपनी पैठ मजबूत करेगी। इस अभियान को मजबूती से साथ चलाया जायेगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को चलाने के लिए सरकार और संगठन दोनों ने अपनी ताकत झोंक दी। यह अभियान दो माह तक चलेगा।विधायक सुरेश मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने 3700 किमी. पैदल यात्रा करके जो कठिन काम किया है इस देश को समझने के लिए, देश से नफरत भगाने के लिए, देश को जोड़ने के लिए जो उन्होने इतना बडा कार्य किया है। इसी के संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने फैसला किया है कि हर विधानसभा क्षेत्र में 2 माह तक हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चलाएगे। इसके तहत ग्राम पंचायत चला से इस अभियान की शुरूआत हुई है। 2 माह तक पूरी विधानसभा में घर-घर जाएगे। ऐसे तो 4 सालो तक विधायक मोदी ने जनता के बीच रहकर कार्य किए है फिर भी बहुत सारी कमीया रह जाती है उन कमीयों की जानकारी लेगे और शेष 10 माह में उन कार्यो को पूरा करने की कोशिश करेगे एवं जनता की ज्यादा से ज्यादा सेवा करेगे। सभी कांग्रेस जन इस 2 माह के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लेवे। जिस तरह प्रदेश में नीमकाथाना हर कार्य में आगे रहा है इस अभियान में भी सबसे आगे रहे।

इस दौरान हाथ से हाथ जोड़ो नीमकाथाना प्रभारी कर्मजीत खैरवा, पाटन प्रभारी लाल बहादूर सैनी, पूर्व प्रधान व पीसीसी सदस्य कान्ता प्रसाद शर्मा, जिला परिषद सदस्य संतोष मीणा, सरपंच श्यामलाल, सरपंच अशोक, सरपंच मालाराम गुर्जर, सरपंच बलराम गुर्जर, पूर्व सरपंच मालाराम वर्मा, राजेन्द्र महराणिया, सरपंच दिपचन्द ढबास, मोहन मीणा, बीरबल काजला, मोहन मील, गिरधारी मीणा, हाथ से हाथ जोड़ों मीडिया प्रभारी नीम का थाना नरेश टेलर, हाथ से हाथ जोड़ों मीडिया प्रभारी पाटन सकील खान, रामेश्वर सैनी, बलदेव यादव, राजू गजराज, अर्जुन भाकर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर खैरवा, विजयसिंह गजराज, कैलाश सैनी, हरि भावरीया, महेश गुर्जर, महेन्द्र लूणीवाल, नानू सैनी, कैलाश सैनी, सतवीर यादव, बसंत यादव, अनिल काजला, जगदीश गोयल, प्रभात राणासर, कमल जाखड़, राजवीर जाखड़, दिनेश वर्मा, दिपेन्द्र दिवाच, शाहरूख खान, प्रकाश सैन, श्रवण काजला, कमलेश सैनी, प्रदीप शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग