अज्ञात लोगों ने चारागाह भूमि से रातो रात काटे हरे पेड़
अज्ञात लोगों ने चारागाह भूमि से रातो रात काटे हरे पेड़
कोटपूतली, 06 दिसम्बर 2022
निकटवर्ती ग्राम पंचायत नारेहड़ा के चारागाह भूमि पर रविवार रात्रि को अज्ञात लोगों द्वारा लगभग 100 हरे पेड़ों को रातो रात काटने का मामला सामने आया है। मनरेगा द्वारा 3 साल पहले लगभग 500 पेड़ लगाए गए थे, जिनको अज्ञात लोगों द्वारा लगभग 100 हरे पेड़ों को रात्रि के समय काट दिया गया। पेड़ो की कटाई की सूचना सुबह नरेगा कर्मचारी महिला ने सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी को दी। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि अशोक सिंह तंवर, ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश सिंह गुर्जर, कनिष्ठ लिपिक सुरेश चंद, गार्ड सुरजन मीणा व वार्ड पंच सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा करीब 100 हरे पेड़ों को काट लिया गया। साथ ही चारागाह भूमि पर उग रहे पुले पानी को भी काट लिया गया। सरपंच प्रतिनिधि अशोक सिंह ने सरूण्ड पुलिस थाने में फोन पर सूचना दी, पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। जानकारी के अनुसार चारागाह भूमि के आसपास बजरी खनन माफिया भी सक्रिय है। ग्रामीणों ने बताया कि चारागाह भूमि के पास ही जेसीबी की सहायता से बजरी निकाल कर चेक करने की बात भी सामने आई है। जिस पर सरपंच प्रतिनिधि अशोक सिंह तंवर व पंसस प्रतिनिधि कमल मीणा ने सरुण्ड थाने पहुंचकर इस संबंध में प्रार्थना पत्र पेश करके इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ उचित व कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया। कनिष्ठ लिपिक सुरेश कुमार ने बताया की इससे पहले भी अज्ञात लोगो ने तीन चार हरे पेड़ 23 नवम्बर को भी काटे थे, जिसकी लिखित में सूचना सरुण्ड थाने में दी गई थी लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें