सडक़ दुर्घटना में किशोरवय बालिका घायल
सडक़ दुर्घटना में किशोरवय बालिका घायल
कोटपूतली, 26 दिसम्बर 2022
जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर निकटवर्ती ग्राम रघुनाथपुरा के पास हुए सडक़ हादसे में एक किशोरवय बालिका घायल हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के पीतमपुरा निवासी अजय कुमार बंसल अपने परिवार के साथ जयपुर जा रहे थे। राजमार्ग पर प्रिंस होटल के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें उनकी 14 वर्षिय बालिका निशिता घायल हो गई। हादसे में अजय कुमार व उनकी पत्नी सोनिया मामुली रूप से घायल हुए। घायल बालिका को 108 एम्बुलेंस द्वारा राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें