कांग्रेस सरकार महिला अत्याचार और गैंगवार के साथ अनेकों कार्यों को दे रही बढ़ावा:-चतुर्वेदी
कांग्रेस सरकार महिला अत्याचार और गैंगवार के साथ अनेकों कार्यों को दे रही बढ़ावा:-चतुर्वेदी
भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का कोटपूतली में हुआ आगाज
कोटपूतली, 05 दिसम्बर 2022
भाजपा राजस्थान द्वारा प्रदेश की 200 विधानसभा क्षेत्रों में राज्य की कांग्रेस सरकार के जंगल राज, कुशासन, भ्रष्टाचार के विरुद्ध निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का सोमवार को कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चौकी गोरधनपुरा से आगाज हुआ। इस मौके पर चौकी गोरधनपुरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर की गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, यात्रा जिला संयोजक सुरेन्द्र चौधरी, विधानसभा प्रभारी रोशनलाल सैनी, विधानसभा संयोजक सुभाषचन्द शर्मा, भाजपा नेता मुकेश गोयल, शंकरलाल कसाना, बनवारीलाल यादव, यादराम जांगल, जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर बोकन, एड. अशोक सुरेलिया, धूड़सिंह शेखावत, जयराम गुर्जर, दिनेश कमांडेंट, महेन्द्र गुर्जर, कमल यादव, मंडल अध्यक्ष गोपाल मोरीजावाला, सुभाष घोघड़, संजय सिंह नारेहड़ा, एड. रमेश रावत, कैलाशचन्द स्वामी, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुबेसिंह मोरोडिय़ा ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी का ध्वज सौंपकर जन आक्रोश यात्रा का उद्घोष किया। डॉ. चतुर्वेदी ने यात्रा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कुकृत्यों की पराकाष्ठा हो गई। सरकार के गलत कार्यों से जनता में भारी आक्रोश पैदा हो गया है। इसलिए हम सब मिलकर गहलोत सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाने का संकल्प लेते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में बेलगाम कानून व्यवस्था के चलते राजस्थान में तीव्र गति से फैल रहे महिला उत्पीडऩ, बेरोजगारी, गैंगरेप व गैंगवार जैसे जंगलराज से जनता को जागरूक करने के लिए यह जन आक्रोश यात्रा प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा के गाँव-गाँव, ढ़ाणी-ढ़ाणी जायेगी। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर तुष्टीकरण व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 4 वर्ष तक केवल सरकार बचाने का काम किया। साथ ही किसानों के साथ कर्जमाफी, युवाओं के साथ बेरोजगारी भत्ता के नाम पर छलावा किया। वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश गोयल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में बेरोजगारी, लचर कानून व्यवस्था के कारण आज राजस्थान का प्रत्येक नागरिक त्रस्त है, चुनाव में कांग्रेस ने लोगों को झूठे सपने दिखाकर जोड़-तोड़ के जरिए सरकार तो बना ली, लेकिन कांग्रेस सरकार अपने वादों को पूरा करने में नाकामयाब साबित हुई है। भाजपा नेता शंकरलाल कसाना ने कार्यकर्ताओ से आग्रह किया कि जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से हम सब मिलकर प्रत्येक बूथ के गांव-गांव, ढ़ाणी-ढ़ाणी जाकर आमजन से उनकी परेशानियों एवं राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी लेकर उनके समाधान हेतु चर्चा करेगें। भाजपा नेता बनवारी लाल यादव ने केन्द्र सरकार की स्वच्छता अभियान, गरीब आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत सहित अनेक योजनाओं के बारे में बताते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अटकाने का आरोप लगाया। विधानसभा संयोजक सुभाषचन्द शर्मा ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों में विचरण कर आमजन तक पहुंचेगी। यात्रा सोमवार को कोटपूतली पूरब मण्डल के चौकी गोरधनपुरा से प्रारम्भ होकर कंवरपुरा, कल्याणपुरा खुर्द, राहेड़ा, सुन्दरपुरा, कांसली, मोहनपुरा, जोधपुरा, कुजोता मोड़, कुजोता, अजीतपुरा, भैंसलाना, आसपुरा, रघुनाथपुरा, पाथरेड़ी, पूतली, खुर्दी होते हुए ग्राम पंचायत अमाई में जनसभा, नुक्कड़ सभा एवं जनसम्पर्क कर लोगों को राज्य सरकार की गलत नीतियों से अवगत करवाया जायेगा। भाजपा नेता यादराम जांगल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार की सभी योजनाऐं विफल हो चुकी है। भर्ती परीक्षाओ में धांधली व भ्रष्टाचार ने हजारों युवाओं के भविष्य को नष्ट कर दिया है। जिला संयोजक सुरेन्द्र चौधरी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एड. हीरालाल रावत, विक्रम सिंह तंवर, अशोक सुरेलिया, बजरंगलाल शर्मा, मनोज नारायण शर्मा, बगुलाप्रसाद स्वामी, दिलीप यादव, अमीचन्द धानका, राजेन्द्र रहीसा, सुबेसिंह आर्य, प्रमोद सैनी, हीरालाल गुर्जर, सुबेसिंह आर्य, मुकेश कसाना, सुधीर यादव, मिथुन कसाना, रामावतार कसाना, विधानसभा विस्तारक अनिल सैनी आदि ने भी जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया। इस दौरान सरपंच जगमाल यादव, जिला पार्षद भोमाराम गुर्जर, अशोक रावत, कैलाश टेलर, महेन्द्र मीणा, शीशराम यादव, राजेश सराधना, विजय आर्य, मुखिया पायला, दयाराम कुमावत, पूरणमल यादव, रमेश यादव, जयसिंह पायला, कमल सैनी, नितिन सिंह शेखावत, राजेश रावत, विक्रम सैनी, राजाराम कसाना, चेतराम रावत, पुष्कर शर्मा, अमित सैनी, जितेन्द्र यादव, मामन सिंह, रामस्वरूप महाराज, भग्गूसिंह तंवर, उम्मेदसिंह तंवर, जगरूप सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुमेर सिंह, देशराज यादव, मुकेश यादव, पूरणमल सैन, इन्द्राज यादव, मालाराम सूद, देशराज यादव, रोहिताश कसाना, सुगनचंद, गिरिराज सिंह, विक्की मीणा, राजेन्द्र यादव, अशोक मीणा, विजेंद्र सिंह, नरेश योगी, दाताराम कुमावत समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंगलवार को ग्राम मोलाहेड़ा से शुरू होगी यात्रा :- भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष एड. रमेश रावत ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा कोटपूतली उत्तर मण्डल में ग्राम मोलाहेड़ा से प्रात: 08.15 बजे प्रारम्भ होगी। जो मोलाहेड़ा से शेखुपुर, सांगटेड़ा, खेडक़ी मुक्कड़, पनियाला, केशवाना राजपूत, केशवाना गुर्जर, मलपुरा, मोरदा, बींजाहेड़ा, कालुहेड़ा, गोनेड़ा, करवास, नांगल चेचीका, जयसिंहपुरा, ढ़ाणी बालकान, बनका, खरकड़ी, ढ़ाणी स्वामियों की से होते ग्राम खेडक़ी वीरभान पहुँचेगी, जहाँ यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें