भारतीय जनता पार्टी द्वारा 10 दिवसीय जन आक्रोश यात्रा निकाली गई विधानसभा कुशलगढ़ की 89 पंचायत के गांव गांव में नुक्कड़ सभा ऑरेलिया निकाली यात्रा काआज कुशलगढ़ समापन किया गया
*ललित गोलेछा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट*
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 10 दिवसीय जन आक्रोश यात्रा निकाली गई विधानसभा कुशलगढ़ की 89 पंचायत के गांव गांव में नुक्कड़ सभा ऑरेलिया निकाली यात्रा काआज कुशलगढ़ समापन किया गया
*कुशलगढ़ 13 दिसंबर राज्य की गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के बढ़ते* *अपराध के मामले अवल एडवोकेट भगवत पुरी*
*प्रदेश की गहलोत सरकार ने राजस्थान में कर्ज में डुबाया पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर*
भारतीय जनता पार्टी की और से 10 दिवसीय जनाक्रोश यात्रा कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 4 दिसंबर से कसारावाडी गांव से प्रारंभ हुई जन आक्रोश यात्रा का कुशलगढ़ नगर में समापन किया गया
*कुशलगढ़ जन आक्रोश यात्रा के संयोजक एडवोकेट भगवत पुरी* ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में 200 विधानसभा में चल रही जनाक्रोश यात्रा जहां प्रदेश की अशोक गहलोत कांग्रेस की सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज राज्य की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है राज्य में कुशासन भ्रष्टाचार और जंगलराज खत्म करने के लिए जन-जन को आह्वान किया *पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर* ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार के कार्यकाल में राजस्थान को कर्ज में डूब गया
*उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगी बिजली महंगा पेट्रोल डीजल और टैक्स को आमजन पर लादा गया है* फिर भी प्रदेश कर्ज में डूबता जा रहा है आरबीआई ने चेताया है कि लेकिन फिर भी गहलोत सरकारकर्ज पर कर्ज ले रही है
गहलोत सरकार के राज्य में राज्य के प्रत्येक व्यक्ति पर ₹70000 का कर्ज हो चुका है सरकार 5 वर्ष में प्रति व्यक्ति राज्य के 85000 से ऊपर कर्ज दार हो जाएगा
राज्य की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आग्रह किया
*पंचायत समिति प्रधान कन्हीग रावत* ने
कहा कि राज सरकार बनने के पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने 10 दिन में किसानों कर्जा माफ करने का तथा बेरोजगारों को रोजगार देने की घोषणा की थी और रोजगार नहीं मिलने पर स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वादाखिलाफी कर प्रदेश की जनता को गुमराह किया किंतु ना तो कर्ज माफ हुए नाही बेरोजगारी भत्ता मिला अलबत्ता प्रदेश की जनता इस सरकार से काफी परेशान है
कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान
यात्रा के *विधानसभा उप संयोजक प्रताप पटेल* ने कहा गहलोत सरकार हर मोर्चे पर फेल नजर आ रही है आपसी झगड़े से उबर नहीं पा रही है प्रदेश में बिजली कटौती से उपभोक्ता त्रस्त है बिजली के बिल आमजन के कमर तोड़ रहा है किसानों को यूरिया खाद की कालाबाजारी से किसानों को ऊंचे दाम पर खाद खरीदने के लिए लाचारी झेलनी पड़ रही है
*भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन व्यास* ने कहा कि कांग्रेस के अशोक गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है राजस्थान की अर्थव्यवस्था को सरकार डूबने की कगार पर ला चुकी है इसके कारण यहां बेरोजगारी विदेश से सर्वाधिक है किसानों की सब्सिडी बंद हो गई है मंडी में टैक्स सर्वाधिक है
*युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीप सिंह वसुनिया* ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता को गोली कांड अन्याय अत्याचार भ्रष्टाचार दिए हैं
*महिला मोर्चा पूर्व जिला लीला पडियार* ने कहा कि कांग्रेस राज्य में जनता त्रस्त है परेशान है इस सरकार को आगामी चुनाव में सत्ता से बाहर करें
जनाक्रोश यात्रा मैं जोश खरोश के साथ कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांव गांव ढाणी ढाणी पहुंच रहे थे जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर रहे थे की यात्रा नगर के पांडवासाथ चौराहे पहुंची जहां *नगर पालिका अध्यक्ष बबलू भाई मईडा पालिका उपाध्यक्ष नितेशबैरागी* कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार मैं कुशासन भ्रष्टाचार व जंगलराज चरम सीमा पर है उन्होंने जन-जन को आह्वान किया कि इस सरकार को उखाड़ फेंके
नुक्कड़ सभा के पश्चात नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई रैली निकाली गई
*महंत शांति दास बैरागी घटा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष राकेश* *वडकिया ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहित पटेलपार्षद राहुल सोनी उपाध्यक्ष एडवोकेट कल सिंह डामोर भूपेंद्र ट्रेलर महावीर कोठारी दिलीप टेलर मोहम्मद आरिफ प्रकाश भाई मनीष मईडा*
अपने विचार व्यक्त किए
आज यह जन आक्रोश यात्रा
*मध्य प्रदेश की सीमा से सटे बड़ी सरवा दरोपढ़िया पिपलीपाड़ा गोपालपुरा वर्साला छोटी सरवा मोकमपुरा आदि गांव में होकर यात्रा गुजरी जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें