जन आक्रोश यात्रा से पहले भाजपा में पनपा आक्रोश विधानसभा समिति गठन में उपेक्षा से नाराज भाजपा पश्चिम मण्डल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही गर्म हो रही कोटपूतली की सियासत
जन आक्रोश यात्रा से पहले भाजपा में पनपा आक्रोश
विधानसभा समिति गठन में उपेक्षा से नाराज भाजपा पश्चिम मण्डल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही गर्म हो रही कोटपूतली की सियासत
कोटपूतली, 30 नवम्बर 2022
जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2023 नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे कोटपूतली की सियासत भी गर्म होती जा रही है। प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा व कांग्रेस में नीत नये समीकरण बनते-बिगड़ते जा रहे है। जिसका सबसे ताजा उदाहरण भाजपा पश्चिम मण्डल के अध्यक्ष संजय सिंह नारेहड़ा का अपने मण्डल अध्यक्ष पद पर कार्यकारिणी समेत इस्तीफा है। एक ओर जहाँ प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरूद्ध भाजपा राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों पर जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। वहीं दुसरी ओर जन आक्रोश यात्रा से पूर्व ही भाजपा में नया आक्रोश देखने को मिला है। हाल ही में जन आक्रोश यात्रा की विधानसभा समिति का गठन भाजपा द्वारा किया गया है। बताया जा रहा है कि इसी समिति गठन में पश्चिम मण्डल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की उपेक्षा से नाराज मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह ने अपनी समस्त कार्यकारिणी को भंग करते हुए इस्तीफा दे दिया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा गठित की गई विधानसभा समिति में पश्चिम मण्डल के किसी भी कार्यकर्ता को दायित्व नहीं मिला है। इस्तीफा देने वाले मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि जो कार्यकर्ता निष्क्रय है, उन्हें विधानसभा समिति में पार्टी ने दायित्व दे दिया है। बहरहाल भ्रष्टाचार, अराजकता, बेरोजगारी, चरमराती हुई कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से घेरने की तैयारी कर रही भाजपा की अंदरूनी फुट व गुटबाजी इस इस्तीफे से उजागर जरूर हुई है।
निम्न समिति का हुआ गठन :- जन आक्रोश यात्रा विधानसभा कोटपूतली की समिति में जिला प्रभारी सतवीर यादव व भाजपा जयपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने जिला मंत्री सुभाष चंद शर्मा (दवाईवाला) को विधानसभा संयोजक, उत्तर मंडल अध्यक्ष एड. रमेश रावत को विधानसभा सह संयोजक, मन की बात जिला प्रभारी एड. अशोक सुरेलिया को कार्यक्रम एवं प्रवास प्रमुख, पुरब मण्डल अध्यक्ष सुभाष घोघड़ को सभा एवं रैली प्रमुख, दक्षिण मण्डल अध्यक्ष कैलाश चंद स्वामी को यात्रा वाहन प्रमुख, विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ जिला संयोजक बगुला प्रसाद स्वामी को स्वागत प्रमुख, मण्डल महामंत्री मुकेश कसाना को प्रचार-प्रसार प्रमुख, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल को मीडिया प्रमुख, मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो मनीष यादव को सोशियल मीडिया प्रमुख, जिला मंत्री एड. रविन्द्र सिंह को प्रशासनिक कार्य प्रमुख, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूरणमल सैनी को अतिथि प्रमुख, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक डॉ. गरिमा चौधरी को चिकित्सा प्रमुख, नगर मण्डल अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल को आवास प्रमुख, किसान मोर्चा जिला मंत्री दिलीप यादव को भोजन प्रमुख, मण्डल उपाध्यक्ष राकेश पाल सिंह को सुरक्षा प्रमुख, नगर परिषद् पार्षद प्रमोद गुरूजी को स्वच्छता प्रमुख, भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री एड. राजेन्द्र रहीसा को एडवांस व्यवस्था टीम, डोक्युमेंटेशन विभाग के जिला संयोजक कमलेश प्रजापत को डोक्युमेंटेशन प्रमुख, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष राजेश सराधना को युवा संयोजक, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्योति कंवर को महिला संयोजक, एससी मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष विजय कुमार आर्य को अनुसूचित जाति संयोजक व एसटी मोर्चा जिला महामंत्री रविन्द्र मीणा को अनुसूचित जनजाति संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें