क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर का 70 वां स्थापना दिवस समारोह
क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर का 70 वां स्थापना दिवस समारोह
उदयपुर। क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान ने अपने 70 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक चलने वाले समारोह का आयोजन किया, जो 3 से 9 अक्टूबर तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह में प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री मदन राम देवड़ा और श्रीमती सोहिनी देवड़ा सदस्या महिला कल्याण समिति, उ प रे ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य श्री जय प्रकाश और श्रीमती मनीषा सदस्या महिला कल्याण समिति, उ प रे भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने संस्थान की विभिन्न प्रशिक्षण सुविधाओं और गतिविधियों का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संस्थान की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया।
स्थापना दिवस सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें निबंध, चित्रकला, नृत्य, गायन, इंडोर और आउटडोर खेल शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं में संस्थान के प्रशिक्षार्थियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षार्थियों और कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि श्री मदन राम देवड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर भारतीय रेल के मानव संसाधन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्थान के प्राचार्य श्री जय प्रकाश ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान अपने आदर्श वाक्य 'संरक्षा, सेवा, गतियुताः' के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया और उन्हें बधाई दी।
क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का संक्षिप्त परिचय
क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन 9 अक्टूबर 1956 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी ने किया था। संस्थान वर्तमान में 750 से अधिक रेल कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है और भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे से आए रेल कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें