राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, साहित्यकारों ने पढ़ी रचनाये

 राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, साहित्यकारों ने  पढ़ी रचनाये


सुभाष तिवारी लखनऊ 



पट्टी

नव प्रभात एकेडमी भरोखन में रविवार को हिंदी दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उसके बाद काव्य गोष्ठी की शुरुआत हुई।  जिसमें साहित्यकारों ने अपनी रचनाये सुनाई। बेल्हा के पावन धाम के रचनाकार जयराम पाण्डेय राही जी हिंदी माथे की बिंदी रचना पढ़ी तो लोग तालिया बजाने लगे। हमदम प्रतापगढ़ी ने हिंदी और उर्दू को बहन मानते हुए कविता पढ़ी तो लोग भाव विभोर हो उठे। कार्यक्रम में लोगो संबोधित करते हुए अध्यक्षता कर रहे रामबोध पाण्डेय ने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक चेतना की ध्वनित भाषा है। राजेश्वरी प्रसाद खरे ने कहा कि हिंदी हमारी माँ के समान है सभी को हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम को डाक्टर केपी सिंह जी, पवन सिंह आदि लोगो ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रामबोध पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से , केपी सिंह पूर्व प्रवक्ता स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पूर्व अध्यापक राजेश्वरी प्रसाद खरे, रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज ,पवन सिंह प्रबंधक भारत सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज,  पप्पू गुप्ता सहायक अध्यापक कुंदनपुर,  लाल बहादुर यादव पूर्व अध्यापक, प्रधानांध्यापक चंद्रशेखर तिवारी, अतुल खंडेलवाल , राम सिंह वर्मा, शिवसहाय पांडे,  सुभाष चंद्र वर्मा , संत कुमार यादव, हमदम प्रतापगढ़ी साहित कई लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

श्री के. सी. ए. अरुण प्रसाद को वन्यजीव प्रभारी बनाए जाने पर विभागीय समिति ने दी बधाई