हेरिटेज निगम ने हटाए अस्थाई अतिक्रमण, 10 ट्रक सामान किया जब्त*
*हेरिटेज निगम ने हटाए अस्थाई अतिक्रमण, 10 ट्रक सामान किया जब्त*
जयपुर। नगर निगम हेरिटेज जयपुर की सतर्कता शाखा ने शुक्रवार को अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 ट्रक और एक डंपर सामान जब्त कर लिया है। इस संबंध में हेरिटेज निगम उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि हेरिटेज निगम की सतर्कता शाखा ने शुक्रवार को जेडीए और यातायात पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें छोटी चौपड़, चांदपोल, संजय सर्किल, जनाना अस्पताल, झोटवाड़ा, पीतल फैक्ट्री, शास्त्री नगर, संसार चंद्र रोड, सी स्कीम, सचिवालय, हाईकोर्ट, पांच बत्ती, चौड़ा रास्ता, बापू बाजार, लिंक रोड, जल महल, किशनपोल बाजार सहित 60 जगहों से अस्थाई अतिक्रमण को हटाया है। इस दौरान 10 ट्रक और एक डंपर सामान जब्त किया है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें