संयुक्त वन कर्मचारी संघ द्वारा अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद कुमार का अभिनंदन


संयुक्त वन कर्मचारी संघ द्वारा अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद कुमार का अभिनंदन



जयपुर, दिनांक 01 जुलाई 2025


संयुक्त वन कर्मचारी संघ द्वारा अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन एवं पर्यावरण विभाग, श्री आनंद कुमार का उनके नवीन पदस्थापन पर कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने श्री आनंद कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके नेतृत्व में विभाग की प्रगति एवं कर्मचारियों के कल्याण की अपेक्षा व्यक्त की।

विभागीय समिति वन विभाग के महामंत्री चेतन कुमार नूनीवाल ने बताया कि इस अवसर पर विभागीय समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद यादव, सहायक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवी सिंह, वाहन चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजयवीर सिंह, नरसी लाल सैनी, सुरेन्द्र सिंह, मनोज कुमार सैनी एवं अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला

सामूहिक विवाह सम्मेलन में धूम धाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई 9 जोडो़ की शादी