रामायण केन्द्र ने सुंदरकांड का पाठ किया

 रामायण केन्द्र ने सुंदरकांड का पाठ किया 



          जबलपुर -     रामायण केंद्र, जिला इकाई जबलपुर के तत्वाधान में आज दिनांक 29.05.2025 को वैशाली परिसर के मंदिर प्रांगण में श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया । इस कार्यक्रम में रामायण केंद्र जबलपुर के पदाधिकारी इंजी. संतोष मिश्रा, डॉ. विवेक चंद्रा, श्रीमती अलका श्रीवास्तव, डॉ. विजेंद्र उपाध्याय के अतिरिक्त डॉक्टर श्रीमती नम्रता चंद्रा, डॉ.अमिता सक्सेना, श्रीमती नेहा शाक्य के अतिरिक्त रामायण केंद्र जबलपुर के अन्य बहुत से सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। इस कार्यक्रम के दौरान रामायण केंद्र जबलपुर की स्थापना और इसके उद्देश्य तथा आगामी गतिविधियों के संबंध में उपस्थित लोगों को आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में डॉ विवेक चंद्रा द्वारा उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया गया। उक्ताशय की जानकारी कवि संगम त्रिपाठी ने दी।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आमेर तहसीलदार ने बिलोंची गाँव की खसरा न, 401 से लेकर खसरा न, 587 तक की जमीन की , जमाबंदी के खातेदार 12 व्यक्तियों में से चार व्यक्तियों के नाम मिली भगत कर , सुविधा शुल्क वसूलकर नियम विरूद्ध तकासनामा खोल दिया गया आठ खातेदारों का विरोध तकासनामा निरस्त करने की मांग

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख के औचक निरीक्षण में कर्मचारी नदारद पाए गए* *सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई*