विधिक सेवा शिविरों के माध्यम से 300+ लोगों को मिली कानूनी जागरूकता



 विधिक सेवा शिविरों के माध्यम से 300+ लोगों को मिली कानूनी जागरूकता


भीम, राजसमंद / पुष्पा सोनी 


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद एवं तालुका विधिक सेवा समिति, भीम के तत्वावधान में विधिक सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से उप कारागृह भीम समेत पंचायत सेवा समिति, तहसील रोड, सुजाई चौक, सब्जी मंडी, शीतला माता मंदिर और बन्नौर चौराहा पर 300 से अधिक आमजन को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।  

  

विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) पुष्पा सोनी ने उप कारागृह भीम में 14 बंदियों का विवरण प्राप्त किया।  इसके साथ ही, कारागृह की साफ-सफाई, रसोई, पानी की टंकी, मेडिकल किट और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया, जो संतोषजनक पाई गईं।  


उप कारागृह के बाद, पंचायत सेवा समिति के बाहर और तहसील रोड पर शिविर लगाया गया, जिसमें 100 से अधिक नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, पीड़ित मुआवजा योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।  


इसके पश्चात, सुजाई चौक और सब्जी मंडी पर भी विधिक सेवा शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 110 से अधिक आमजन को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।  

  

शिविरों की श्रृंखला में शीतला माता मंदिर के पास और बन्नौर चौराहा पर भी विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। इन स्थानों पर 90 से अधिक लोगों ने शिविर में भाग लिया और उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत, वृद्धावस्था पेंशन, महिला एवं बाल संरक्षण कानूनों की जानकारी दी गई।  


इन सभी शिविरों में कुल 300 से अधिक लोगों को जागरूक किया गया। नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क कानूनी सहायता सेवाओं की जानकारी देने के लिए पैंफलेट वितरित किए गए।  

 

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक कानूनी जानकारी पहुंचाना और जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना था। PLV पुष्पा सोनी के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों को लोगों ने बेहद उपयोगी बताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुलिस पाटन द्वारा हथियार की नोक पर वाहन लूट करवाने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

शारदीय नवरात्र* *03 अक्टूबर 2024 गुरुवार

चोंमू के निकट ग्राम पंचायत कानपुरा के शंभूपुरा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा करने का मामला