प्रधानमंत्री के सलाहकार 21 को उदयपुर में
प्रधानमंत्री के सलाहकार 21 को उदयपुर में
उदयपुर, 19 दिसंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार अमित खरे गुरुवार 21 दिसंबर की शाम 7 बजे सड़क मार्ग से उदयपुर पहुंचेगे। वे 22 को एकलिंगजी, नाथद्वारा एवं स्थानीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। 23 को रणकपुर व कुंभलगढ़ का दौरा करेंगे और 24 दिसंबर की दोपहर 2 बजे माउण्ट आबू के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। श्री खरे की इस यात्रा के दृष्टिगत पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना को समन्यव एवं प्रोटोकॉल का दायित्व सौंपा है।
