सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती 3 जनवरी को मनाई जाएगी भारत की प्रथम शिक्षिका के जन्म जयंती विशिष्ट शिक्षिका सम्मान समारोह के रूप में मनाई जाएगी
सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती 3 जनवरी को मनाई जाएगी
भारत की प्रथम शिक्षिका के जन्म जयंती विशिष्ट शिक्षिका सम्मान समारोह के रूप में मनाई जाएगी
उदयपुर। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्म जयंती 3 जनवरी को उदयपुर में धूमधाम से मनाई जाएगी। सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट के प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि सावित्रीबाई फुले के जन्म जयंती 3 जनवरी को मोहनलाल सुखाड़िया रंग मंच टाउन हॉल, उदयपुर में प्रातः 11 बजे से मनाई जाएगी। समारोह में महिला शिक्षिका को सम्मानित किया जाएगा। सावित्रीबाई फुले जयंती सामाजिक आधिकारिता एवं न्याय विभाग ,सर्व ओबीसी समाज महा पंचायत ट्रस्ट एवं सावित्री बा फूले पर्यावरण एवं शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मनाई जाएगी। सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट के संस्थापक दिनेश माली ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविनाश गेहलोत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजस्थान सरकार, चुन्नीलाल गरासिया राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री ,अध्यक्ष जोगाराम कुमावत पशुपालन ,डेयरी एवं देव स्थान मंत्री राजस्थान सरकार, विशिष्ट अतिथि उदय लाल डांगी वल्लभनगर विधायक एवं संरक्षक सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट , विशिष्ट अतिथि वासुदेव मालावत आयुक्त, देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार, मोतीलाल सांखला राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति बा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच, अरविंद पोसवाल जिला कलेक्टर उदयपुर एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर सुधा चौधरी मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर होंगे। दिनेश माली ने बताया की सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थी। उन्होंने अपने जीवन में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक सुधार के कई कार्य किये। सावित्रीबाई फुले ने बाल विवाह छुआछूत और जाति भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और महिला शिक्षा के लिए अनेक स्कूल स्थापित किये। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं शिक्षित बनाने के लिए प्रेरित किया। उनके योगदान को यादगार बनाने के लिए जन्म जयंती को शिक्षिका सम्मान समारोह के रूप में 3 जनवरी को उदयपुर में मनाया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें