संदेश

2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पट्टी नगर के चमन चौक चौराहे में अलाव नदारद, जलाया साउंड*

चित्र
 *पट्टी नगर के चमन चौक चौराहे में अलाव नदारद, जलाया साउंड* सुभाष तिवारी लखनऊ पट्टी। अलाव न मिलने पर चमन चौक चौराहे के व्यापारियों ने जताया नाराजगी अलाव की जगह जलाया साउंड कई लोगों ने बताया कि अलाव हर साल की तरह इस बार भी अलाव की व्यवस्था नहीं किया गया है वहीं दूसरी तरफ चमन चौक चौराहे के व्यापारियों ने बताया कि ऐसी कोई व्यवस्था अभी तक नगर पंचायत की तरफ से नहीं की गई है और यह कई सालों से यहां पर अलाव नदारद रहा। अभी तोड़ी ही देर पहले पट्टी नगर पंचायत के चमन चौक की फेमस किराना थोक विक्रेता राजेश उमरवैश्य उर्फ ननके उमरवैश्य की दुकान पर अलाव न मिलने पर साउंड को जला कर ठंड को से बचने के लिए किया जा रहा है। जब इस मामले में पट्टी नगर पंचायत अशोक कुमार जायसवाल से पूछा गया तो उनका कहना है कि रायपुर रोड पर अलाव सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अलाव की व्यवस्था की गई थी पर कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध जताया है मकान काले होने की बात कही गई है इस लिए अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाई बाकी चमन चौक चौराहे की जानकारी मिली है इसे कल हम अपने कर्मचारियों से चमन चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था कर दी...

नेशनल हेराल्ड मामले में सत्य की जीत, मोदी–शाह को इस्तीफा देना चाहिए: रितु चौधरी

चित्र
 नेशनल हेराल्ड मामले में सत्य की जीत, मोदी–शाह को इस्तीफा देना चाहिए: रितु चौधरी मनरेगा को कमजोर करना गरीबों से काम का अधिकार छीनने की साजिश उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती रितु चौधरी ने शनिवार को उदयपुर स्थित आरटीडीसी कजरी होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बारह वर्षों तक चले नेशनल हेराल्ड मामले का अंत मोदी सरकार की बेशर्मी भरी राजनीति की करारी हार है। यह फैसला साबित करता है कि मोदी–शाह की झूठ और बदले की राजनीति कमजोर पड़ चुकी है, जबकि सच आज भी जीवित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों का खुला राजनीतिक दुरुपयोग किया। राजनीतिक बदले की साजिश उजागर श्रीमती चौधरी ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को हथियार बनाया गया। माननीय न्यायालय द्वारा इस मामले को खारिज किया जाना इस बात का प्रमाण है कि यह केस कानून पर नहीं...

नेक्सनोस निर्माण मेले में लघु उद्योग भारती की समुत्कर्ष संध्या, स्वदेशी और औद्योगिक विकास पर मंथन

चित्र
 नेक्सनोस निर्माण मेले में लघु उद्योग भारती की समुत्कर्ष संध्या, स्वदेशी और औद्योगिक विकास पर मंथन स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने, इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम के निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का दिया गया संदेश उदयपुर। शुभकेसर गार्डन में आयोजित नेक्सनोस निर्माण मेले के दौरान लघु उद्योग भारती के लिए ’’समुत्कर्ष संध्या’’ का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों, उद्यमियों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना रहा। आयोजन में लघु उद्योग भारती से जुड़े बड़ी संख्या में उद्यमी, उद्योग प्रतिनिधि एवं अतिथि उपस्थित रहे। नेक्सनोस के आयोजक कमलेश शर्मा एवं कंचन शर्मा ने लघु उद्योग भारती के सदस्यों का स्वागत करते हुए मेले की परिकल्पना, उद्देश्य और निर्माण क्षेत्र में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नेक्सनोस निर्माण मेला न केवल नए उत्पादों और तकनीकों को मंच प्रदान करता है, बल्कि स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम भी है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग ...

सांसद खेल महोत्सव केवल खेल आयोजन नहीं, समरसता का भाव जगाने का अभियानरू सांसद डॉ रावत

चित्र
 सांसद खेल महोत्सव संशोधित समाचार सांसद खेल महोत्सव केवल खेल आयोजन नहीं, समरसता का भाव जगाने का अभियानरू सांसद डॉ रावत -सांसद खेल महोत्सव का तीसरा चरण आज से, शारीरिक शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल खेल आयोजन नहीं है, बल्कि आपस में समरसता का भाव जगाने का एक अभियान है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हजारों की संख्या में लोग जुडे और खेल भावना को बढावा दिया। सांसद डॉ रावत शनिवार को 21 दिसंबर से हो रहे सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण से पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा इस अभियान में नियुक्त शारीरिक शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। पंचायत समिति गिर्वा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शारीरिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अभियान के दौरान होने वाले खेल आयोजनों के मैदान व तारीख के बारे में भी जानकारी दी गई। सांसद डॉ रावत ने शारीरिक शिक्षकों से कहा कि वे स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को तराशने का एक माध्यम है। सांसद खेल महोत्सव की कल्पना भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी उद्देश्य से की कि हम एक-एक बच्चे में उसकी खेल प...

अग्रवाल समाज करेगा प्रतिभाओं व वरिष्ठजनों का सम्मान

चित्र
 अग्रवाल समाज करेगा प्रतिभाओं व वरिष्ठजनों का सम्मान उदयपुर। हिरणमगरी अग्रवाल समाज समिति की कार्यकारिणी की वैठक विपिन गोयल के निवास पर आयोजित हुई जिसमें आगामी 4 जनवरी को मेघावी छात्र छात्राओं व 75 वर्ष से ऊपर की आयु के वरिष्ठजनों को सम्मानित करने का निर्णय हुआ। समाज के अध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन लश्करी पंचायत भवन  हिरणमगरी सेक्टर 5 में आयोजित होगा जिसके संयोजक शिवप्रकाश अग्रवाल व राजेश अग्रवाल को बनाया गया है। सचिव उमेश अग्रवाल की देखरेख में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गीत संगीत व नृत्य की सुरमई शाम के साथ नए नए नवाचारों के रूप में गेम्स आदि भी होंगे। सास्कृतिक मंत्री सुशीला नेवटिया व पुष्पलता तायल को यह दायित्व सौंपा गया है। समाज की कोष व्यवस्था सभाल रहे सतीश अग्रवाल द्वारा धन व्यवस्था की जानकारी दी और निर्णय लिया गया कि प्रोग्राम मनमोहक व शाही अंदाज में हो। बैठक में वरिष्ठ सदस्य महेश दत्त गर्ग, उपाध्यक्ष राजेन्द्र तायल, शशिपित्ती,अनिता अग्रवाल, सी ए आनंद गर्ग ,सीमा गोयल,प्रदीप गर्ग ,अनिल गोयल,आर सी बंसल, सुशीला गाड़ोदिया,हनुमान जी ,विपिन अग्रवाल,आशुतो...

सर्दी में जरूरतमंदों के लिए कंबल व राहत सामग्री वितरण

चित्र
 लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ का सराहनीय सेवा अभियान सर्दी में जरूरतमंदों के लिए कंबल व राहत सामग्री वितरण " सेवा वही जो अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे  हम कंबल नहीं सर्दी में अपनापन बताते हैं"  लक्ष्मणगढ़। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ द्वारा “हर जरूरतमंद तक छोटी-सी सहायता” पहुँचाने के संकल्प के साथ इस भीषण सर्दी में राहत प्रदान करने हेतु लगातार कंबल वितरण एवं राहत सामग्री वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज लक्ष्मणगढ़ की तीन कच्ची बस्तियों तथा भूतनाथ मंदिर परिसर में कार्यरत जरूरतमंद महिलाओं को सर्दी से बचाव हेतु आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस सेवा कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक श्री प्रकाश पासोरिया, श्री दीनदयाल जोशी, श्री रामनिवास शर्मा, योग गुरु श्री प्रमोद काछवाल (लाल जी), श्री लखी प्रसाद बादुसरिया, श्री रमेश ढण्ढ़, श्री रामवतार नाऊवाला, श्री भगवती प्रसाद जाजोदिया, श्री शुभम बादुसरिया एवं श्री अमित खींची के सानिध्य में जरूरतमंदों को गर्म कंबल, गर्म शॉल, जुराब, तिल के लड्डू एवं गुड़ की सेल सहित अनेक उपयोगी वस्तुएँ वितरित की गईं। ट्रस्ट के इस मा...

अरावली श्रृंखला के प्रति सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर लोगों में असंतोष, लोगों में सरकार की प्रति विरोध की शुरू हुये तेज।

चित्र
: अरावली श्रृंखला के प्रति सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर लोगों में असंतोष, लोगों में सरकार की प्रति विरोध की शुरू हुये तेज। पचलंगी। कस्बे की मातेश्वरी कॉलोनी में स्थित ग्रीन वैली एकेडमी स्कूल व मातेश्वरी शिक्षण समिति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्र-छात्राओं व स्टाफ सदस्यों ने अरावली के लाभ को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का शुभारंभ ग्रीन वैली एकेडमी स्कूल की सचिव रेणुकुडी व मातेश्वरी शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक ख्यालीराम कुड़ी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि मुंशी राम कुड़ी ने बताया की अरावली श्रृंखला का अधिकांश हिस्सा राजस्थान में है । वहीं  राजस्थान में अरावली श्रृंखला से होने वाले लाभ के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अरावली श्रृंखला के प्रति   माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पढ़ती है संतुष्ट तथा जाहिर करते हुए बताया कि अरावली श्रृंखला राजस्थान में बरसात करने में सहायक, राजस्थान को रेगिस्तान बनने से रोकने में सहायक, अरावली में अनेक वन्य जीवों के निवास स्थल , अरावली को वन संपदा से परिपूर...

महिला प्रकोष्ठ की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई

चित्र
 श्री भगवानदास तोदी पी.जी. महाविद्यालय सीकर   "महिला प्रकोष्ठ की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई " लक्ष्मणगढ़, सीकर 19 व 20  दिसंबर, 2025  स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर  महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत विभिन्न सृजनात्मक एवं रचनात्मक दो दिवसीय प्रतियोगिताएं  दिनांक 19- 20 दिसंबर को आयोजित की गई । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ  एन.एस.नाथावत ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ संयोजिका श्रीमती रिमझिम शेखावत व सहसंयोजिका डॉ बीना जोशी व अन्य महिला व्याख्याताओ द्वारा  विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा रंगोली, मेहंदी, कविता पाठ, आशु भाषण, मोटा अनाज प्रतियोगिता, वन मिनट  गेम्स, केश सज्जा आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।आशु भाषण प्रतियोगिता में दिव्या व्यास प्रथम ,दीपिका कुल्हारी द्वितीय राजराजेश्वरी जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में प्रथम रही दिव्या व्यास, द्वितीय स्थान पर राजराजेश्वरी एवं तृतीय स्थान पर काव्या शर्मा रही। केश सज्जा प्रतियोगिता में गरिमा प्रथम, चंचल कंवर द्वितीय, दीपिका सैनी तृतीय स्थान पर रही। मोटा अनाज प्रतियोगिता में र...

वात्सल्य अकैडमी स्कूल का एनुअल स्पोर्ट वार्षिक प्रोग्राम किया गया जिसमें आदित्य गुप्ता प्रथम स्थान प्राप्त किया

चित्र
जयपुर विद्याधर नगर सेक्टर 2 वात्सल्य अकैडमी स्कूल का एनुअल स्पोर्ट वार्षिक प्रोग्राम किया गया जिसमें आदित्य गुप्ता पुत्रअमित गुप्ता  प्रथम स्थान प्राप्त किया आदित्य गुप्ता को स्कूल प्रबंधक द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया  ज्ञात हो कि आदित्य गुप्ता जयपुर से प्रकाशित समाचार पत्र जनतंत्र की आवाज दैनिक शुभ भास्कर के संपादक गोपाल गुप्ता के नाती है

सेंट मैरी स्कूल के कब बुलबुल स्काउट गाइड ने सेवा का कदम बढ़ाया अपने पॉकेट मनी से कस्तूरबा सेवा संस्थान के छात्रों का सहयोग कर किया नेक काम -लाटा

चित्र
 सेंट मैरी स्कूल के कब बुलबुल स्काउट गाइड ने सेवा का कदम बढ़ाया  अपने पॉकेट मनी से कस्तूरबा सेवा संस्थान के छात्रों का सहयोग कर किया नेक काम -लाटा सेंट मैरी स्कूल जयपुर रोड सीकर में संचालित राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड से जुड़े कब बुलबुल स्काउट गाइड ने अपने अभिभावकों वी अपनी पॉकेट मनी से राशि सेवा का धर्म निभाने के लिए निकाल कर सिस्टर प्रिंसिपल सिस्टर रीना फादर मैनेजर फादर जोबी के मार्गदर्शन में बसन्त कुमार लाटा सीओ स्काउट व विद्यालय के स्काउट गाइड शिक्षक ,शिक्षिका बबीता गोदारा ,मफलदीना, योग्यता राणा, विक्रम शेखावत,कस्तूरबा सेवा संस्थान भादवासी पहुंच कर वहां रहने वाले छात्रों के लिए उनके उपयोगी सामग्री, खेलसामग्री, विभिन्न प्रकार की लाइब्रेरी की किताबें, आवश्यकता के अनुसार कॉपियां, विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री भेंट कर दूसरों की सहायता करने की प्रतिज्ञा व स्काउट गाइड प्रार्थना के पंक्तियां हमारा कर्म हो सेवा हमारा धर्म हो सेवा  का पालन करते हुए सहयोग प्रदान किया व इन नन्हे नन्हे 6 वर्ष 7 वर्ष 8 वर्ष 10 वर्ष 12 वर्ष के बालक बालिकाओं ने यह सिद्ध किया कि यदि व्यक्ति चाह...

मृतका के पति ने न्याय के लिए लगाई गुहार, आत्मदाह का किया ऐलान*

चित्र
*जयपुर-सीकर रोड स्थित मणिपाल अस्पताल में हंगामा*   *मृतका के पति ने न्याय के लिए लगाई गुहार, आत्मदाह का किया ऐलान* मैं एक फौजी हूँ मैं देश सेवा करता हुआ कभी नहीं हारा लेकिन आज इस मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर के धनबल के आगे हार गया हूँ जब मुझे न्याय नहीं मिल रहा तो अब मैं भी आत्मदाह करके अपनी पत्नी के पास चल जाऊँगा। *इलाज के दौरान हुई राज कंवर की मौत* राजकवंर को लाया गया था इलाज के लिए बुधवार को अस्पताल, बच्चेदानी में समस्या होने पर करवाया था अस्पताल में भर्ती, कल गुरुवार को अचानक से डॉक्टर बोले महिला के हार्ट में समस्या, हमने हार्ट का इलाज शुरू कर दिया है, लेकिन थोड़ी ही देर बार हो गई महिला की मौत, मौत के बाद परिजन कर रहे हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन कर रहे प्रदर्शन, चिकित्सकों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराने कि कर रहे माँग, विद्याधर नगर थाना पुलिस पहुँची मोके पर, पहले भी अस्पताल पर लग चुके है लापरवाही के आरोप, ठोस कार्रवाई नहीं होने से बढ़ रहे आए दिन केस।

पाली जिले में पुरुष आयोग का गठन करने की मांग को लेकर योगी संगठन ने राज्य सरकार के नाम सोपें ज्ञापन

चित्र
 *पाली जिले में पुरुष आयोग का गठन करने की मांग को लेकर योगी संगठन ने राज्य सरकार के नाम सोपें ज्ञापन **** पाली जिला मुख्यालय पर आज योगी संगठन द्वारा पुरुष आयोग गठन करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति ,केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें  ज्ञापनों में बताया गया कि देश में महिलाओं के हित में अनेक कानून बने हैं।  लेकिन पुरुषों के हित में कोई कानून नहीं है और पुरुषों की समस्याओं पर सुनवाई नहीं हो पाती।  अधिकतर महिलाएं झूठे दहेज के मुकदमे कर पुरुष को फंसाया जाता है। जिससे हर साल हजारों लोग पुरुष आत्महत्या कर रहे हैं।  अनेकों मामलों में झूठे मुकदमों में माता-पिता और भाई बहन को भी फंसा कर उनका जन जीवन अस्त व्यस्त किया जा रहा है । लिव इन रिलेशनशिप की मान्यता समाप्त की जाए ।और परिवारों को टूटने से बचाया जाए।  अतः केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को इस गंभीर विषय पर शीघ्र ही संज्ञान लेकर पुरुष आयोग का गठन करने और लिव इन रिलेशनशिप कानून को संशोधित करने की मांग को लेकर आज पाली जिले में योगी संगठन और अनेक सामाजिक संगठनों में गहरा रोष व्यक्त किया और इससे संपू...

आदर्श गांव हींता के किसानों का पीपलान्त्री गांव पौधरोपण एवं जल प्रबंधन कार्यक्रम

चित्र
 आदर्श गांव हींता के किसानों का पीपलान्त्री गांव पौधरोपण एवं जल प्रबंधन कार्यक्रम उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। जल प्रबंधन एवं पौधे के महत्व को समझाने के उ‌द्देश्य से आदर्श गांव हींता के 30 किसानों का भ्रमण पीपलान्त्री गांव में करवाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आदर्श हीता गांव के सरपंच एवं किसानों ने सहयोग प्रदान किया। साथ ही साथ कृषि पर्यवेक्षक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र राजसमन्द के अध्यक्ष ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में 30 किसानों ने भाग लिया जिसमें पुरुष एवं महिलाएं शामिल थी, इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कृषि पर्यवेक्षक हुकम चन्द मीणा ने राजसमन्द केवीके का भ्रमण करवाया। इसके बाद डॉ. पी.सी. रेगर के सहयोग से पीपलान्त्री गांव का भ्रमण करवाया। भ्रमणकर्ता भंवर सिंह ने इस कार्यक्रम को अधिक प्रभावी एवं जागरूक बनाने के लिए इसके इतिहास का महत्व समझाया। उन्होनें विस्तार रूप से बताते हुए कहा कि हमारे गांव में संतान के जन्म के उपलक्ष्य में 111 पौधे लगाने की परम्परा है तथा उन्होनें पीपलान्त्री गांव के सरपंच साहब श्याम सुन्...

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 33वाँ दीक्षांत समारोह कल

चित्र
 मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 33वाँ दीक्षांत समारोह कल ------------- 255 शोधार्थियों को पीएच.डी., 109 विद्यार्थियों को मिलेंगे स्वर्ण पदक उदयपुर संवाददाता  जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 33वाँ दीक्षांत समारोह रविवार को प्रातः 11 बजे आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा चुकी हैं। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े करेंगे। मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ गुलाब चंद कटारिया होंगे। समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा विशिष्ट अतिथि एव राज्य मंत्री प्रो. मंजू बाघमार सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगी। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के कुल 255 शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति (पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें विज्ञान, वाणिज्य, सामाज...

चयनित अभ्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन व मेडिकल परीक्षण 23 से 27 तक

चित्र
 पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 चयनित अभ्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन व मेडिकल परीक्षण 23 से 27 तक उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं मापतोल परीक्षा के पश्चात अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि चयन सूची के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन, बायोमैट्रिक सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण 23 से 27 दिसंबर तक रिजर्व पुलिस लाइन उदयपुर में होंगे। गोयल ने चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित अन्य दस्तावेज और 10 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लेकर निर्धारित दिनांक को रिजर्व पुलिस लाइन में प्रातः10 बजे उपस्थित हों। चयनित अभ्यर्थियों की सूची राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है एवं जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा रिजर्व पुलिस लाइन में नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गई है। भर्ती में कांस्टेबल सामान्य नॉन टीएसपी 385, कांस्टेबल चालक नॉन टीएसपी 17 तथा कांस्टेबल सामान्य टीएसपी के 88 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचें सरकार की योजनाओं का लाभ - जिला कलक्टर गिर्वा ब्लॉक की अमरपुरा ग्राम पंचायत में पहुंचा विकास रथ जिला कलक्टर ने किया संबोधित, आमजन की सुनी परिवेदनाएं

चित्र
 अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचें सरकार की योजनाओं का लाभ - जिला कलक्टर गिर्वा ब्लॉक की अमरपुरा ग्राम पंचायत में पहुंचा विकास रथ जिला कलक्टर ने किया संबोधित, आमजन की सुनी परिवेदनाएं उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा स्तर पर चलाई जा रही मोबाइल एलईडी वैन विकास रथ यात्रा को लेकर आमजन में अपार उत्साह है। उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का विकास रथ शुक्रवार को गिर्वा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमरपुरा पहुंचा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने भी रथयात्रा में शिरकत करते हुए आमजन की परिवेदनाएं सुनी। ग्राम पंचायत भवन अमरपुरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर श्री मेहता ने कहा कि 2 वर्ष के कार्यकाल में राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं संचालित की है। जिला प्रशासन की ओर से इन योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजना...

प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत साक्षात्कार संपन्न

चित्र
 प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत साक्षात्कार संपन्न उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को संभागीय स्तर पर साक्षात्कार प्रदेश भर में आयोजित हुए। इसी क्रम में सूरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में उदयपुर संभाग से आए प्रतिभागियों के साक्षात्कार सम्पन्न हुए। साक्षात्कार से पूर्व उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता पौरुष भारद्वाज का मेवाड़ी पाग एवं उपराना पहनाकर स्वागत किया गया। इन साक्षात्कार के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पौरुष भारद्वाज एवं प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव राजपुरोहित ज्यूरी सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि उदयपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के प्रतिभागियों के साक्षात्कार एक ही स्थान पर आयोजित किए गए, ताकि चयन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष बनाया...

आकाशवाणी स्टेशनों द्वारा निर्मित कार्यक्रमों का पुनः प्रसारण करने के लिए रिले स्टेशन स्थापित किए

चित्र
 आकाशवाणी स्टेशनों द्वारा निर्मित कार्यक्रमों का पुनः प्रसारण करने के लिए रिले स्टेशन स्थापित किए -सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर सूचना और प्रसारण एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने दी जानकारी उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। आकाशवाणी स्टेशनों द्वारा निर्मित कार्यक्रमों का पुनः प्रसारण करने के लिए प्रसार भारती के रिले स्टेशन पूरे देश में स्थापित किए गए हैं। इससे तकनीकी और मानव संसाधनों का सर्वाेत्तम उपयोग सुनिश्चित हो रहा है और सार्वजनिक प्रसारण की व्यापक जनसंपर्क क्षमता भी बढ रही है, जिससे कार्यक्रम की गुणवता बनी रहती है। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत द्वारा संसद में पूछे गए प्रश्न पर सूचना और प्रसारण एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने यह जानकारी दी। सांसद डॉ रावत ने वर्तमान में देश भर में स्थापित आकाशवाणी केन्द्र, मूल कार्यक्रम का निर्माण और प्रसारण करने वाले आकाशवाणी केन्द्र, कई आकाशवाणी केंद्रों द्वारा मूल कार्यक्रम प्रसारित करने के बजाय अन्य आकाशवाणी केंद्रों के कार्यक्रमों को रिले करने तथा उदयपुर जिलों में पांच वर्ष पूर्व स्थापित आकाशवाणी केंद्रों से अन्य आका...

21 दिसंबर को राजस्थान के राज्यपाल करेंगे उद्घाटन, संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पंजाब के राज्यपाल भी रहेंगे मौजूद

चित्र
 पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर शिल्पग्राम उत्सव 2025 21 दिसंबर को राजस्थान के राज्यपाल करेंगे उद्घाटन, संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पंजाब के राज्यपाल भी रहेंगे मौजूद - गुजरात के डॉ. निरंजन वल्लभभाई राज्यगुरु और राजस्थान के रामनाथ चौधरी को नवाजा जाएगा कोमल कोठारी पुरस्कार से - प्रथम दिवस दोपहर 3.00 बजे से प्रवेश निःशुल्क उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। एक साल से प्रतीक्षित लोककलाओं के महासंगम शिल्पग्राम उत्सव की शुरुआत 21 दिसंबर (रविवार) को होगी। राज्यपाल राजस्थान और पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के अध्यक्ष श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे नगाड़ा बजाकर उत्सव के उद्घाटन की घोषणा करेंगे। समारोह की अध्यक्षता केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत करेंगे। अतिविशिष्ट आमंत्रित अतिथि माननीय राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक चंडीगढ़ श्री गुलाब चन्द कटारिया रहेंगे। इनके साथ ही उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, चित्तौड़गढ़ सांसद श्री सी. पी. जोशी, राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर शहर विधायक श्री ताराचंद जैन तथा उदयपुर ग्रामीण विधायक फू...

सफल व्यवसाय के लिए ‘काइज़ेन’ के पाँच सिद्धांत आवश्यक : सीए शानू लोढ़ा

चित्र
 सफल व्यवसाय के लिए ‘काइज़ेन’ के पाँच सिद्धांत आवश्यक : सीए शानू लोढ़ा - कैट वुमेन विंग उदयपुर का वार्षिक अधिवेशन भव्यता के साथ संपन्न -  उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। कैट विमेन विंग उदयपुर का वार्षिक अधिवेशन सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय की डीन डॉ. मीरा माथुर एवं आई  आई एम एडमिनिस्ट्रेशन की सीए शानू लोढ़ा की गरिमामयी अध्यक्षता में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कैट वुमेन विंग उदयपुर की अध्यक्षा एवं मेवाड़ रीजन इंचार्ज विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए संगठन की एक वर्ष की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अंतर्गत कैट विमेन विंग उदयपुर की स्थापना एक वर्ष पूर्व की गई थी और आज मात्र एक वर्ष में 400 से अधिक बिजनेस वूमेन इससे जुड़ चुकी हैं। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं कैट के माध्यम से अपने व्यवसाय में निरंतर प्रगति कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कैट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "भारतीय सामान - हमारा स्वाभिमान" अभियान को घर-घर तक पहुँचाने के लिए सक्रिय...

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल ने हाथीपोल बाजार में अस्थाई पुलिस चौकी व अम्बेरी में यातायात बूथ व पुलिस सहायता केंद्र का किया शुभारंभ

चित्र
 जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल ने हाथीपोल बाजार में अस्थाई पुलिस चौकी व अम्बेरी में यातायात बूथ व पुलिस सहायता  केंद्र का किया शुभारंभ उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। उदयपुर शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिको व पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर  योगेश गोयल द्वारा 19 दिसंबर को फिनोवा कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सहयोग से पन्नाधाय मार्ग, हाथीपोल में अस्थाई पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर  उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एवं  राजेश यादव वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम, अशोक आंजना पुलिस उप अधीक्षक यातायात, श्रीमती राजूदेवी राज थानाधिकारी, हाथीपोल एवं हाथीपोल थाने के कर्मचारी व व्यापार मंडल के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल ने इस अवसर पर बताया कि आमजन व पर्यटकों को त्वरित सहायता, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थित बढाना, अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के उद्देश्य से उक्त चौकी स्थापित की गई है। शह...

मेवाड़ वागड़ खेल महोत्सव 2026 में 20पुरुष क्रिकेट टीम उतरेगी मैदान में, वही महिला भी रस्साकसी, कब्बड्डी, दौड़ व क्रिकेट में दिखाएंगे दमखम

चित्र
 मेवाड़ वागड़ खेल महोत्सव 2026 में 20पुरुष क्रिकेट टीम उतरेगी मैदान में, वही महिला भी रस्साकसी, कब्बड्डी, दौड़  व क्रिकेट में दिखाएंगे दमखम नर्सेज के हाथ में इंजेक्शन की जगह होगी बेट और बोल  उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। मेवाड़ वागड़ खेल महोत्सव 17 से 20 जनवरी 2026 को फील्ड क्लब उदयपुर में आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर के जिलाध्यक्ष प्रवीण चरपोटा व प्रदेश सचिव लाल चंद ऐचरा के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। जिसमें उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ व चित्तौड़गढ़ की टीमें भाग लेंगी। इस खेल कूद प्रतियोगिता में 20 टीमें पुरुष व दो टीमें लीजेंड सहित 22 पुरुष क्रिकेट टीमें अपना भाग लेंगी ‌वही महिलाओं की 10 टीमें रस्साकसी,6 महिला कबड्डी टीमें,6 महिला क्रिकेट टीमें और 40 महिलाएं दौड़ में अपना दमखम दिखाएंगी। नर्सेज के हाथ हमेशा इंजेक्शन नज़र आता है पर क्रिकेट के मैदान में बेट बोल नजर आएंगी। नरेश पूर्बिया ने बताया कि प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन गत दिनों सेटेलाइट हास्पिटल अम्बामाता के अधीक्षक डॉ राहुल जैन व डॉ नाजिमा आर वी प्रमुख चि...

बीसीआई युवा की अध्यक्ष बनी अदिति स्टोर्स की संस्थापक पूनम पालीवाल, युवाओं को जोड़कर स्टार्टअप पर रहेगा फोकस

चित्र
 बीसीआई युवा की अध्यक्ष बनी अदिति स्टोर्स की संस्थापक पूनम पालीवाल, युवाओं को जोड़कर स्टार्टअप पर रहेगा फोकस   उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। प्रतिष्ठित बिजनेस नेटवर्किंग संगठन ‘बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल’ (बीसीआई) ने अपने युवा प्रकोष्ठ ‘बीसीआई युवा’ की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की है। शुक्रवार को आयोजित बैठक में बीसीआई परिवार से जुड़ी पूनम पालीवाल को बीसीआई युवा की अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूनम का कार्यकाल 1 जनवरी से प्रभावी होगा। इस अवसर पर बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिजनेस नेटवर्क से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य के उद्यमी बन सकें। उन्होंने बताया कि बीसीआई युवा, स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देने के लिए विशेष वर्कशॉप, ट्रेनिंग और नेटवर्किंग ईवेंट का आयोजन करेगा। बीसीआई के ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर आरिफ शेख ने बताया कि बीसीआई युवा मंच युवाओं के लिए अवसरों का एक इनक्यूबेशन सेंटर बनेगा, जहां उन्हें बिजनेस मेंटरशिप, संसाधन और प्रैक्टिकल गाइडेंस मिलेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष पूनम पालीवाल...

श्री एकलिंग नाथ सेवा संगठन नायरा गृह उद्योग से जोडेगा सैंकडों महिलाओं को, आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

चित्र
 श्री एकलिंग नाथ सेवा संगठन नायरा गृह उद्योग से जोडेगा सैंकडों महिलाओं को, आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं -संगठन का सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह अब 20 अप्रैल को: आकाश बागडी उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से नारी वैभव मुहिम के तहत बडी संख्या में महिलाओं को रोजगार से जोडने के लिए नायरा गृह उद्योग नाम से नया प्रकल्प शुरु किया जा रहा है। इस प्रकल्प में उदयपुर संभाग के सभी जिलों में महिलाओं को जोडा जाएगा। इस प्रकल्प के विस्तार के कारण संगठन की ओर से आयोजित होने वाले सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर किया जाएगा। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि विभिन्न महिला संगठनों की ओर से की गई मांग पर विचार करने के बाद संगठन ने अब नायरा गृह उद्योग की ओर कदम रखा है। नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर व मेहंदी प्रशिक्षण शिविर चलाया गया जिसमें सैंकडों की संख्या में महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। संगठन ने अब एक कदम और आगे बढाते हुए नायरा गृह...

ब्राह्मण बड़ा नागदा समाज कल्याण संस्थान का वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह 21 को

चित्र
 ब्राह्मण बड़ा नागदा समाज कल्याण संस्थान का वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह 21 को उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। ब्राह्मण बड़ा नागदा समाज कल्याण संस्थान की ओर से बड़ा नागदा ब्राम्हण समाज की प्रतिभाओं के प्रोत्साहनार्थ वर्ष 2025 का वार्षिक सम्मान समारोह रविवार, 21 दिसंबर को प्रातः 10.15 बजे उदयपुर शहर के समीप बेदला माता जी मन्दिर के पास स्थित धाकड गार्डन में किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस समारोह में वर्ष 2024 व 2025 की अवधि में विषेष योग्यता प्राप्त प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके संबंध में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक व अधिस्नातक परीक्षा वर्ष 2024 व 2025 में 75 प्रतिशत व उससे अधिक अंको से उत्तीर्ण बालक-बालिकाएं, पीएचडी उपाधि धारक, शिक्षा, खेलकूद, साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक व प्रशासनिक आदि क्षेत्रो में राज्य या राष्ट्र स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि एवं पुरूस्कार प्राप्त करने वाली प्रतिभाएं, प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर नियुक्ति व पदोन्नति प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिनिधि, 80 वर्ष व अधिक आ...

नेक्स्नोज़ निर्माण एक्सपो एवं नॉलेज सेशन का भव्य शुभारंभ, देशभर के आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स और इंटीरियर डिज़ाइनर्स शामिल

चित्र
 नेक्स्नोज़ निर्माण एक्सपो एवं नॉलेज सेशन का भव्य शुभारंभ, देशभर के आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स और इंटीरियर डिज़ाइनर्स शामिल उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। निर्माण एवं इंटीरियर डेकोरेशन क्षेत्र से जुड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रदर्शनी ’नेक्स्नोज़ निर्माण एक्सपो’ के आठवें संस्करण का भव्यf शुभारंभ शुक्रवार को शुभ केसर गार्डन में हुआ। तीन दिवसीय  यह एक्सपो 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से उद्योग जगत के विशेषज्ञ, प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं। आयोजक कंचन शर्मा ने बताया कि इस एक्सपो में भवन निर्माण एवं इंटीरियर सजावट से संबंधित नवीनतम मटीरियल, अत्याधुनिक तकनीक और नवाचारों को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया गया है। पहले ही दिन उदयपुर संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों विज़िटर्स ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। नॉलेज सेशन में उभरे भविष्य के ट्रेंड्स एक्सपो के साथ आयोजित नॉलेज सेशन में उदयपुर सहित देशभर से करीब 100 आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स एवं इंटीरियर डिज़ाइनर्स ने सहभागिता की। देश के विभिन्न हिस्सों से आए विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा क...

श्री एकलिंग नाथ सेवा संगठन नायरा गृह उद्योग से जोडेगा सैंकडों महिलाओं को, आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

चित्र
 श्री एकलिंग नाथ सेवा संगठन नायरा गृह उद्योग से जोडेगा सैंकडों महिलाओं को, आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं -संगठन का सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह अब 20 अप्रैल को: आकाश बागडी उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से नारी वैभव मुहिम के तहत बडी संख्या में महिलाओं को रोजगार से जोडने के लिए नायरा गृह उद्योग नाम से नया प्रकल्प शुरु किया जा रहा है। इस प्रकल्प में उदयपुर संभाग के सभी जिलों में महिलाओं को जोडा जाएगा। इस प्रकल्प के विस्तार के कारण संगठन की ओर से आयोजित होने वाले सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर किया जाएगा। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि विभिन्न महिला संगठनों की ओर से की गई मांग पर विचार करने के बाद संगठन ने अब नायरा गृह उद्योग की ओर कदम रखा है। नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर व मेहंदी प्रशिक्षण शिविर चलाया गया जिसमें सैंकडों की संख्या में महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। संगठन ने अब एक कदम और आगे बढाते हुए नायरा गृह...

चार्टर्ड अकाउंटेंटस की दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस ‘प्रज्ञान’ का शुभारम्भ आज - नेशनल कॉन्फ्रेंस में देशभर के 1500 से अधिक प्रबुद्ध सीए सदस्य जुटेंगे

चित्र
 चार्टर्ड अकाउंटेंटस की दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस ‘प्रज्ञान’ का शुभारम्भ आज   - नेशनल कॉन्फ्रेंस में देशभर के 1500 से अधिक प्रबुद्ध सीए सदस्य जुटेंगे - जीएसटी, ब्लैक मनी, इनकम टैक्स, कंपनीज़ एक्ट, कैपिटल मार्केट जैसे विषयों पर होंगे सेशन - दो दिवसीय कॉफ्रेंस में नौ सत्रों में होगी विभिन्न विषयों पर चर्चा   - अलग-अलग समितियों ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप -  उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। बड़े बड़े उद्योगपतियों से लेकर आमजन के आमद खर्च का हिसाब रखने वालों का शनिवार से दो दिन तक उदयपुर में मजमा लगा रहेगा। उदयपुर संभाग की सबसे बड़ी आयोजित होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंटस की दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का आग़ाज़ शनिवार को सॉलिटेयर गार्डन स्थित सभागार में होगा। कॉन्फ्रेंस लीड कन्वीनर सीए केशव मालू व कन्वीनर सीए आशीष ओस्तवाल ने बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ़ इंडिया की प्रोफेशनल डेवलपमेंट कमेटी के तत्वावधान में होने वाली इस कांफ्रेंस में देश भर के लगभग 1500 से ज़्यादा सीए भाग लेंगे। कांफ्रेंस के टाइटल स्पॉन्सर वेदांता ग्रुप की हिंद...

आदर्श गांव हींता के किसानों का पीपलान्त्री गांव पौधरोपण एवं जल प्रबंधन कार्यक्रम

चित्र
 आदर्श गांव हींता के किसानों का पीपलान्त्री गांव पौधरोपण एवं जल प्रबंधन कार्यक्रम उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। जल प्रबंधन एवं पौधे के महत्व को समझाने के उ‌द्देश्य से आदर्श गांव हींता के 30 किसानों का भ्रमण पीपलान्त्री गांव में करवाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आदर्श हीता गांव के सरपंच एवं किसानों ने सहयोग प्रदान किया। साथ ही साथ कृषि पर्यवेक्षक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र राजसमन्द के अध्यक्ष ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में 30 किसानों ने भाग लिया जिसमें पुरुष एवं महिलाएं शामिल थी, इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कृषि पर्यवेक्षक हुकम चन्द मीणा ने राजसमन्द केवीके का भ्रमण करवाया। इसके बाद डॉ. पी.सी. रेगर के सहयोग से पीपलान्त्री गांव का भ्रमण करवाया। भ्रमणकर्ता भंवर सिंह ने इस कार्यक्रम को अधिक प्रभावी एवं जागरूक बनाने के लिए इसके इतिहास का महत्व समझाया। उन्होनें विस्तार रूप से बताते हुए कहा कि हमारे गांव में संतान के जन्म के उपलक्ष्य में 111 पौधे लगाने की परम्परा है तथा उन्होनें पीपलान्त्री गांव के सरपंच साहब श्याम सुन्...

भारती एयरटेल में शीर्ष नेतृत्व स्तर पर परिवर्तन की घोषणा गोपाल विट्टल बनेंगे एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन, शश्वत शर्मा जनवरी 2026 से एमडी और सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे

चित्र
 भारती एयरटेल में शीर्ष नेतृत्व स्तर पर परिवर्तन की घोषणा गोपाल विट्टल बनेंगे एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन, शश्वत शर्मा जनवरी 2026 से एमडी और सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। पिछले तेरह वर्षों से भारती एयरटेल का नेतृत्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के रूप में कर रहे गोपाल विट्टल को सुव्यवस्थित उत्तराधिकार योजना के तहत, अक्टूबर 2024 में भारती एयरटेल लिमिटेड का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया था, जबकि शश्वत शर्मा को कंपनी का सीईओ डेज़िग्नेट बनाया गया था। पूर्व निर्धारित उत्तराधिकार प्रक्रिया के अनुरूप, 1 जनवरी 2026 से गोपाल विट्टल भारती एयरटेल के एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन की भूमिका संभालेंगे। इस नई जिम्मेदारी में वे भारती एयरटेल और उसकी सभी सहायक कंपनियों की निगरानी करेंगे। अपने नए पद में गोपाल विट्टल समूह स्तर पर डिजिटल और टेक्नोलॉजी, नेटवर्क रणनीति, प्रोक्योरमेंट और टैलेंट जैसे क्षेत्रों में तालमेल को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इसके साथ ही वे समूह की रणनीति और संगठन को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने पर भी ध्यान केंद्रित कर...

दिल्ली की मुख्यमंत्री का किया स्वागत

चित्र
 दिल्ली की मुख्यमंत्री  का किया स्वागत रामगोपाल गोपी  सीकर, सीकर आने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एवं सीकर जीला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह, दुपट्टा एवं चुनरी उढ़ाकर सम्मान किया गया इस अवसर पर वैश्य महा सम्मेलन के जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल, ओम प्रकाश कामदार, संरक्षक ओम प्रकाश पटवारी, सुरेश फागलवा, अग्रवाल सम्मेलन के चैयरमेन अमित चिरानीया, अध्यक्ष अनित तोदी, मणिशंकर खेतान, प्रदीप अग्रवाल, मनोज बजाज, राजेंद्र कुमार अग्रवाल दूजोद वाला, श्रीमति कंचन अग्रवाल सहित काफी संख्या में बंधु शामिल थे।

सीकर में दिनेश एमएन अतिरिक्त महानिदेशक एटीएस ने की बैठक , पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

चित्र
 *सीकर में दिनेश एमएन अतिरिक्त महानिदेशक एटीएस ने की बैठक , पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश ****** शेखावाटी में बढ़ रहे गैंगवार और गैंगस्टरों को लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एटीएस दिनेश एम एन ने सीकर और झुंझुनू पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।  इस दौरान उन्होंने शेखावाटी में हो रहे गैंगवार की कमर तोड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया । उन्होंने कहा कि धमकी देने वालों पर भी सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  नशे के खिलाफ शक्ति के साथ अभियान चलाएगी पुलिस । दिनेश एम एन एडीजी एटीएस ने  कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की लत के लिए आम नागरिकों को जागरूक होना होगा । राजस्थान पुलिस नशे के खिलाफ शक्ति के साथ अभियान चलाएगी । उन्होंने गैंगस्टरों को फॉलो कर रहे युवाओं को सावचेत रहने की सलाह दी।  और  कहा कि अपराधियों के लिए अंतिम पड़ाव जेल और गोली है । रिपोर्टर :: वॉइस ऑफ़ मीडिया :: राजस्थान शिंभू सिंह शेखावत

प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में सीकर से रोवर्स रेंजर्स जाएंगे

चित्र
 प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में सीकर से रोवर्स रेंजर्स जाएंगे  भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में बुधिल, जिला  बलोद  छत्तीसगढ़ में 9 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित  भारत स्काउट गाइड की प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में सीकर जिले से 55 सदस्यों दल सीकर जिला का प्रतिनिधि करने के लिए जाएगा जो की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा दल में तोदी महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़, एस एन केपी राजकीय महाविद्यालय नीम का थाना ग्रामीण महिला कॉलेज शिवसिंहपुरा मरुधर ओपन रोड जिला मुख्यालय सीकर विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय डांसरौली श्री खाटू श्याम नरेश ओपन रोवर क्रू सीकर, जगन्नाथ ओपन रोवर  क्रू अजीतगढ़, डॉक्टर एनी बेसेंट ओपन रेंजर टीम,पद्मिनी ओपन रेंजर टीम  सीकर, के रोवर रेंजर भाग लेंगे