संदेश

मनोरंजन की निरंतर विकसित हो रही दुनिया में, गहना वाधवा दृढ़ता से बहुमुखी प्रतिभा की शक्ति में विश्वास करती हैं। वह अपने कौशल को लगातार निखारने के महत्व को समझती है और एक अच्छी अभिनेत्री बनने के लिए एक रोमांचक और चुनौतीपूर्ण यात्रा पर निकल पड़ी है।

चित्र
 मनोरंजन की निरंतर विकसित हो रही दुनिया में, गहना वाधवा दृढ़ता से बहुमुखी प्रतिभा की शक्ति में विश्वास करती हैं। वह अपने कौशल को लगातार निखारने के महत्व को समझती है और एक अच्छी अभिनेत्री बनने के लिए एक रोमांचक और चुनौतीपूर्ण यात्रा पर निकल पड़ी है। गहना के पथ ने उन्हें विभिन्न विषयों का पता लगाने के लिए प्रेरित किया है जो पहली नज़र में असमान लग सकते हैं। इसका एक उल्लेखनीय उदाहरण शक्ति प्रशिक्षण के साथ-साथ शास्त्रीय भारतीय नृत्य शैली कथक सीखने के प्रति उनका समर्पण है। अपने जटिल फुटवर्क और अभिव्यंजक कहानी कहने के साथ कथक की सुंदर कलात्मकता के लिए अनुशासन और समर्पण की आवश्यकता होती है। दूसरी ओर, शक्ति प्रशिक्षण के लिए शारीरिक लचीलेपन, अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने और कच्ची शक्ति का उपयोग करने की आवश्यकता होती है। गहना की इन विशिष्ट प्रथाओं को संतुलित करने की क्षमता एक अभिनेत्री के रूप में अनुग्रह और शक्ति दोनों को मूर्त रूप देने की उनकी आकांक्षा का प्रमाण है। जबकि गहना शारीरिक कौशल विकसित करने में विश्वास करती है, वह समझती है कि एक सफल अभिनेता बनने के लिए और अधिक की आवश्यकता होती है। वह द...

राजकीय एसएनकेपी कॉलेज नीमकाथाना ने स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश सूची जारी की

चित्र
 राजकीय एसएनकेपी कॉलेज नीमकाथाना ने स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश सूची जारी की पाटन।(कृष्ण सैनी धांधेला):- नीमकाथाना मे स्थित सेठ नन्द किशोर राजकीय महाविद्यालय  में स्नातक भाग प्रथम  की प्रवेश सूची जारी कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. हरिश कुमार ने बताया कि प्रवेश हेतु स्नातक भाग प्रथम (कला वर्ग) में सामान्य वर्ग की कट ऑफ प्रतिशत 80.60 ई.डब्ल्यू.एस.49.60, ओ.बी.सी. 74. 20. एस.सी. 68.40. एस.टी. 59.20 व एम.बी.सी. 69.00 रही है। बी.एस.सी. प्रथम वर्ष (गणित वर्ग) में सामान्य वर्ग की कट ऑफ प्रतिशत 84.80 ई.डब्ल्यू. एस. 56.80. ओ.बी.सी. 79.00. एस.सी. 84.60. एस.टी. 51.80 व एम.बी.सी. 73.20 रही। बायोलॉजी में सामान्य वर्ग की कट ऑफ प्रतिशत 88.20. ई.डब्ल्यू. एस. 82.20, ओ.बी.सी. 86.00 एस.सी. 78.40, एस.टी. 75.40 व एम.बी.सी. 84.80 रही। भूगर्भ शास्त्र में सामान्य वर्ग की कट ऑफ प्रतिशत 70.00 ई.डब्ल्यू. एस. 65.60, ओ.बी.सी. 54.40, एस.सी. 61.20 रही। तथा बी कॉम प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की कट ऑफ प्रतिशत 47.60 एवं ओ.बी.सी. 39.20 रही। स्नातक नोडल प्रवेश अधिकारी डॉ. बी. एस. अभय ने बताया की महाविद्यालय में आव...

इंदिरा रसोई योजना की वज़ह से लोगों को पोष्टिक, स्वादिष्ट खाना मिल रहा है

चित्र
 इंदिरा रसोई योजना की वज़ह से लोगों को पोष्टिक, स्वादिष्ट खाना मिल रहा है मेरी रसोई में काम करने वाले रसोई परिवार गोपाल सिंह, लक्ष्मी एवं देवेन्द्र को मैं धन्यावाद देना चाहूंगी इंदिरा रसोई को अपनी घर की रसोई की तरह साफ़ सफाई रखते है एवं ताजा खाना बना के खिलाया जाता है

गहलोत की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी - देवासी

चित्र
 गहलोत की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी - देवासी आबूरोड। राज्य के गहलोत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी है यह बात प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रतन देवासी ने आबूरोड नगर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवम राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रतन देवासी के नगर कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर में नगर अध्यक्ष अमित जोशी हरिओम शर्मा की अगुवाई में भव्य अभिनंदन स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद सुमित जोशी दिनेश मेघवाल सुनील खोत पूर्व वार्ड पंच रणवीर सिंह हरिप्रसाद शर्मा सैनी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी आदि ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रतन देवासी का साफा माला से बहुमान कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री और नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रतन देवासी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जन कल्याणकारी य...

राजस्थान में भूकंप

चित्र
  राजस्थान में भूकंप  जयपुर   ।  राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में शुक्रवार को अल सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये एक बार आकर ही नहीं रूका लगातार तीन बार भूकंप झटके महसूस किए गए।  पहला भूकंप सुबह करीब 4 बजकर 9 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता काफी तेज थी और तेज कंपन से लोगों की नींद खुल गई और लोग अपने घरों के बाहर आकर खड़े हो गए।  जयपुर सहित जयपुर ग्रामीण के जोबनेर, सांभर, फुलेरा, रेनवाल, बगरू, इत्यादि जगहो में भूकंप के जबरदस्त झटके.घरों से बाहर निकले सहमे लोग.धरती के अंदर से आ रही है धड धड की त्रीव आवाज.दो से तीन बार महसूस किए गए भूकंप के झटके रिएक्टर पैमाने पर जयपुर में आज तक का सबसे बडा भूकंप । नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक पहला भूकंप सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर आया है। भूकंप की तीव्रता 4.5 रही और इसका केंद्र बिंदू जयपुर ही रहा।  भूकंप के झटके से लोगों में घबराहट फैली, लेकिन किसी भी नुकसान की खबर नहीं मिली है।  राजधानी में लंबे समय बाद इतना तेज भूकंप का झटका महसूस किया गया। दूसरी और तीसरी बार आया भूकंप सामान्य रहा।

जनता-जनार्दन की सेवा में तत्पर रहना ही लक्ष्य :- कसाना

चित्र
 जनता-जनार्दन की सेवा में तत्पर रहना ही लक्ष्य :- कसाना धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ मना पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना का जन्मदिवस  विशाल स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन, उमड़ी क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं की भीड़ विभिन्न गाँवों के प्रतिनिधि मण्डलों ने 51 किलो की माला व साफा पहनाकर किया अभिनंदन कोटपूतली, 20 जुलाई 2023 राज्य सरकार में संसदीय सचिव रहे क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामस्वरूप कसाना का जन्मदिवस गुरूवार को कस्बे के कृष्णा टॉकिज के पास स्थित उनके कार्यालय पर बड़े ही धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित विशाल स्नेह मिलन समारोह में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ी। जिन्होंने माला व साफा पहनाकर कसाना को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर श्री श्याम मंडल कमेटी कोटपूतली द्वारा 51 किलो फूलों की माला, बनेठी ग्राम की ओर से 51 किलो, सुदरपुरा ढ़ाढ़ा की ओर से 51 किलो व अग्रवाल समाज द्वारा 51 किलो फूलों की माला पहनाकर कसाना का अभिनंदन किया गया। हांसियावास गांँव से आई युवाओं की टीम ने उन...

एनएसयूआई की ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित

चित्र
 एनएसयूआई की ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित पाटन।(कृष्ण सैनी धांधेला): एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी एवं प्रदेश प्रभारी गुरजोत सिंह संधू के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने एनएसयूआई नीमकाथाना एवं पाटन ब्लॉक की कार्यकारिणी की घोषणा की है।विधायक सुरेश मोदी ने नीमकाथाना और पाटन ब्लॉक कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के हित में कार्य करने तथा छात्रों की समस्याओं के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश प्रदान किए।उनके द्वारा घोषित नीमकाथाना ब्लॉक कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर विकास कुमावत, उपाध्यक्ष पर प्रवीण सैनी, विजय सिंघल, महासचिव पर धर्मेन्द्र यादव, अनिल बुडानिया, सुरेश चेची, सचिव पर प्रद्युम्न सिंह, राजू मीणा, मोहम्मद साहिल, नितेश कुमावत, कोषाध्यक्ष पर अभय गर्ग, प्रवक्ता श्योदान वर्मा, त्रिलोक शर्मा, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा, राजाराम गुर्जर को नियुक्त किया गया है।पाटन ब्लॉक कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर विरेन्द्र खटाणा, उपाध्यक्ष पर सोनू मीणा, अशोक नानगवास, महासचिव पर देशराज सैनी, मुकेश वर्मा, दीपक यादव, सचिव पर केवल कुमार वर्मा, अभिषेक सैन, उमेश शर्मा,...